{"_id":"67229722d234f554550330f4","slug":"ambulance-will-reach-on-one-phone-call-treatment-will-be-available-immediately-in-emergency-varanasi-news-c-20-vns1056-775617-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एक फोन पर पहुंचेगी एंबुलेंस, इमरजेंसी में तुरंत मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एक फोन पर पहुंचेगी एंबुलेंस, इमरजेंसी में तुरंत मिलेगा इलाज
विज्ञापन
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ तैनात
एंबुलेंस के लिए 108 और 102 नंबर पर फोन कर बुला सकेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दीपावली पर आतिशबाजी सहित अन्य घटनाओं को लेकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर और सरकारी अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं। अस्पतालों की इमरजेंसी में स्ट्रेचर से लेकर बेड लगाए जाने के साथ ही जांच, दवा की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनात भी कर दी गई है।
108 और 102 नंबर पर फोन करने पर एंबुलेंस भी तुरंत मिल जाएगी। इसके लिए अस्पतालों के साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस को तैनात किया गया है। सरकारी अस्पतालों में 10-10 बेड रिजर्व करवाए गए हैं तो सीएचसी पर पांच, पीएचसी पर दो बेड रिजर्व रहेंगे।
जिले में हैं 102 के 38 और 108 के 28 एंबुलेंस
एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर कृष्णदेव का कहना है कि जिले में 102 के 38 और 108 नंबर के 28 एंबुलेंस हैं। दीपावली के मद्देनजर सभी में जरूरी दवाइयों को रखवाया गया है। साथ ही इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को भी सतर्क किया गया है। लोग 24 घंटे में कभी भी फोन करेंगे तो निश्चित समय के भीतर एंबुलेंस घर पहुंचेगी और लोगों को अस्पताल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर समेत सभी अस्पतालों की इमरजेंसी में बेड रिजर्व करवाए गए हैं। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम भी इमरजेंसी में मौजूद रहेगी। एंबुलेंस संचालकों को भी अलर्ट किया गया है। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ