{"_id":"6257ac7871bcd956c964c996","slug":"ambedkar-jayanti-2022-union-minister-smriti-irani-in-varanasi-will-attend-seminar-in-bjp-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Jayanti 2022: वाराणसी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी में होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Jayanti 2022: वाराणसी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी में होंगी शामिल
Thu, 14 Apr 2022 10:39 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:39 AM IST
सार
हर वर्ष 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। आज इस अवसर वाराणसी में कई कार्यक्रम आयोजित है। रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय पर संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल होंगी।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज वाराणसी के रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वाराणसी पहुंच चुकी हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेता शैलेश पांडे और अन्य पुष्प गुच्छ और बाबा साहब लाइफ एंड मिशन नामक किताब भेंट किया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ ही जनप्रतिनिधि, क्षेत्र, जिला, महानगर मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। काशी आगमन से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बाबा साहेब को नमन किया।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, बाबासाहेब अंबेडकर आधुनिक भारतीय चिंतकों एवं समाज सुधारकों में से एक हैं जिन्होंने अनगिनत कार्यों के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अपने विराट व्यक्तित्व के कारण वे असंख्य लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन
विज्ञापन
बाबा साहब हमेशा प्रासंगिक रहेंगे
काशी विद्यापीठ के समाज शास्त्र विभाग की ओर से बुधवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह व संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एससी एसटी प्रकोष्ठ की सदस्य प्रो. भावना वर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने जिन परिस्थितियों में अपने आप को स्थापित किया है, वो कल भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक हैं और हमेशा रहेंगे।
समाज सुधार के लिए समर्पित रहा आंबेडकर का जीवन
डीएवी पीजी कॉलेज के एससी, एसटी वेलफेयर कमेटी और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्य वक्ता बीएचयू के प्रो. बिपिन कुमार ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का संपूर्ण जीवन भारतीय समाज में सुधार के लिए समर्पित रहा।