Amar Ujala National Olympiad: नेशनल ओलंपियाड लेवल 2 की परीक्षा देंगे 20 फीसदी विद्यार्थी, मिलेगा पुरस्कार
Varanasi News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड लेवल 2 की परीक्षा 20 फीसदी विद्यार्थी देंगे। इस पहल का एक अत्यंत महत्वपूर्ण उद्देश्य है प्रतिभा की पहचान और उसका सम्मान।
विस्तार
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का मुख्य उद्देश्य देश के कोने-कोने में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक ऐसा सशक्त और विश्वसनीय मंच प्रदान करना है, जहां वे केवल अपने विद्यालय तक सीमित रहकर नहीं, बल्कि देशभर के विद्यार्थियों के बीच अपनी वास्तविक स्थिति को समझ सकें। यह मंच विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में स्वयं को परखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और आने वाली शैक्षणिक एवं व्यावसायिक चुनौतियों के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयार होने का अवसर प्रदान करता है।
लेवल 1 की परीक्षा प्रक्रिया के समापन के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे जिसके आधार पर शीर्ष 20% विद्यार्थी लेवल 2 की परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे। परीक्षा, परिणाम और आगे की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि विद्यार्थी और अभिभावक समय-समय पर अपडेट प्राप्त कर सकें।
इस पहल का एक अत्यंत महत्वपूर्ण उद्देश्य है प्रतिभा की पहचान और उसका सम्मान। लेवल 2 के फाइनल परिणाम घोषित होने के बाद, अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड उन होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत करेगा, जिन्होंने अपने ज्ञान, परिश्रम और अनुशासन से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड मात्र एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को दिशा देने, उनके आत्मविश्वास को सशक्त करने और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ाने का एक प्रभावी और भरोसेमंद माध्यम है।
पुरस्कार भी मिलेगा
- जिला स्तर: मेडल एवं प्रमाण पत्र
- राज्य स्तर: नकद पुरस्कार, शील्ड एवं प्रमाण पत्र
- राष्ट्रीय स्तर: नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र
अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं
- हेल्पलाइन: 1800-121-1166
- ई-मेल: contact@amarujalaolympiad.com