{"_id":"61b9745d712e8f43351d916e","slug":"amar-ujala-and-manav-academy-of-martial-arts-competition-starting-from-17-december-last-chance-for-registration-in-all-india-open-karate-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ऑल इंडिया ओपन कराटे में पंजीकरण का अंतिम मौका आज, मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट की ओर से 17 से प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ऑल इंडिया ओपन कराटे में पंजीकरण का अंतिम मौका आज, मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट की ओर से 17 से प्रतियोगिता
Wed, 15 Dec 2021 10:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
कराटे
- फोटो : AmarUjala
अमर उजाला एवं मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट की ओर से छठवीं ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता 17-18 दिसंबर को बीएचयू के एंफीथिएटर इंडोर स्टेडियम में होगी। खिलाड़ी 15 दिसंबर की शाम छह बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
मानव एकेडमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा ने बताया कि अब तक 17 राज्यों के 55 टीमों के 772 खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। 562 कुमिते और 210 खिलाड़ी काता में प्रतिभाग कर रहे हैं। ज्योति सिंह और माया पटेल को मुख्य कोआर्डिनेटर जबकि जयपाल सोनकर, शशि शेखर शर्मा को टेक्निकल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
भिक्षु चंदिमा ने बताया कि मानव एकेडमी के महासचिव किसलय मानव, मुख्य प्रशिक्षक सिहान एचएन सिंह की देखरेख में संचालित होगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से शोभनाथ पटेल, महेश गुप्ता, मिथुन कन्नौजिया, शैलेश पटेल, आदर्श शुक्ला, अरुण विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, निधिराज गुप्ता, खुशबू मौर्या, अभिषेक सैनी, सौरभ सहाय, रेफरी/जज की भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन