फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar ujala abhiyan education health Vaccination in varanasi school by running special campaign with help of social institutions

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: वाराणसी के स्कूलों में विशेष अभियान चलाकर लगाए जा रहे टीके, सामाजिक संस्थानों की ली जा रही मदद

Sun, 10 Jul 2022 11:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Jul 2022 11:50 AM IST
सार

वाराणसी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से हर दिन 12 से 14 साल, 15 से 17 और 18 साल से अधिक उम्र वालों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
amar ujala abhiyan education health Vaccination in varanasi school by running special campaign with help of social institutions
वाराणसी में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से वाराणसी में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शिक्षण और सामाजिक संस्थानों की भी मदद ली जा रही है। बच्चों, किशोरों और युवाओं को पहली डोज लगाने के साथ ही दूसरी डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करना इसका उद्देश्य है।

विज्ञापन


साप्ताहिक कार्ययोजना भी बनाई जा रही है, जिसमें बच्चों को टीका लगाने के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी किया जाएगा।  शहरी और ग्रामीण इलाकों में सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से हर दिन 12 से 14 साल, 15 से 17 और 18 साल से अधिक उम्र वालों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


किशोरों के दूसरी डोज का ग्राफ लक्ष्य से पीछे 
शासन, प्रशासन की ओर से जागरूक करने के बाद भी 12 से 14 और 15 से 17 साल के किशोरों के दूसरी डोज का ग्राफ 100 प्रतिशत नहीं पहुंच सका है। अब जबकि स्कूल खुल गए हैं, ऐसे में स्कूलों में अभियान की शुरुआत हो गई है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी है

विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण से सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं

नोडल प्रभारी (टीकाकरण) डॉ. एके पांडेय ने कहा कि कोरोना का टीकाकरण के लिए बहुत जरूरी है। इससे बच्चों से लेकर सभी को इसका फायदा बताया जा रहा है। टीकाकरण से सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। 

बीएसए राकेश सिंह ने कहा कि  परिषदीय विद्यालयों में 12 से 14 साल के बच्चों को टीका लगवाने के लिए शिक्षक भी जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को टीकाकरण के फायदे बताए जा रहे हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक  डॉ. गिरीश सिंह ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों के खुलने के बाद छात्र-छात्राओं को टीका लगाने की स्वास्थ्य विभाग की पहल सराहनीय है। प्रधानाचार्यों को 15 से 17 साल के सभी किशोरों का समय से टीका लगवाने को कहा गया है। 


एक नजर में टीकाकरण 
 उम्र                   कुल               पहली डोज    दूसरी डोज
12-14              55750               96.2           62.7            
15-17             257879             95.4            79.4
18 प्लस          2971567          104.8            95.42

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed