फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Altercation over Hoisting BSP Flag Hundreds of Workers Take to Streets Talks Held with SDM and CO

UP: बसपा का झंडा लगाने को लेकर तकझक, सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़क पर; एसडीएम और सीओ से हुई बातचीत

Mon, 13 Apr 2026 08:22 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 13 Apr 2026 08:22 PM IST
सार

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहाना में अंबेडकर जयंती पर शहीद चौराहा स्थित विद्युत पोल पर झंडा लगाने को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं और प्रशासन में विवाद हो गया। पुलिस ने पहले रोक दिया, जिससे विरोध बढ़ा। बाद में विधायक व अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद जयंती तक झंडा लगाने की अनुमति दी गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
Altercation over Hoisting BSP Flag Hundreds of Workers Take to Streets Talks Held with SDM and CO
बसपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Mau News: मऊ के मुहम्मदाबाद गोहाना कस्बे में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा लगाने को लेकर रविवार रात से शुरू हुआ विवाद सोमवार को तूल पकड़ गया। प्रशासन द्वारा झंडा हटाए जाने और दोबारा लगाने से रोकने पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर जुट गए और विरोध प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन और बसपा नेताओं के बीच वार्ता के बाद झंडा लगाने की अनुमति दी गई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार रात रोडवेज स्थित शहीद चौराहा पर शहीदों की मूर्ति के पास लगे विद्युत पोल पर बसपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की फोटोयुक्त झंडा लगाया था। रात में प्रशासन ने उसे उतरवा दिया। सोमवार सुबह जब कार्यकर्ता पहुंचे तो झंडा गायब मिला, जिसके बाद वे पुनः झंडा लगाने लगे।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

इसी दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडे मौके पर पहुंचे और उन्होंने शहीद स्थल का हवाला देते हुए विद्युत पोल पर झंडा लगाने से रोक दिया। उनका कहना था कि इस प्रकार के स्थल पर किसी भी प्रकार का झंडा लगाना उचित नहीं है। झंडा लगाने से रोके जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

स्थिति बिगड़ती देख सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए, जहां काफी देर तक वार्ता चली लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद विधायक राजेंद्र कुमार, बसपा जिला अध्यक्ष सहित भीम आर्मी और अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी तहसील पहुंच गए। यहां एसडीएम अभिषेक गोस्वामी और सीओ शीतला प्रसाद पांडे के साथ वार्ता हुई।

लंबी बातचीत के बाद इस शर्त पर सहमति बनी कि अंबेडकर जयंती समाप्त होने के बाद झंडा हटा लिया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे शहीद चौराहा स्थित विद्युत पोल पर झंडा लगाया गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। सीओ शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि सुरक्षा और स्थल की गरिमा को देखते हुए पहले झंडा लगाने से रोका गया था, लेकिन वार्ता के बाद सहमति बनने पर अनुमति दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed