फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allegations of interracial appointment, complaint to the Governor

स्वजातीय नियुक्ति का आरोप, राज्यपाल से की शिकायत

Fri, 02 Sep 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Allegations of interracial appointment, complaint to the Governor
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय पर नियुक्तियों में धांधली करने का आरोप लगा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलाधिपति के उपसचिव हेमंत कुमार चौधरी ने कुलपति को पत्र लिखकर मामले में जांच कराने और नियमानुसार कार्यवाही का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में 16 पदों पर नियुक्ति के लिए दिसंबर 2021 में विज्ञापन जारी किया गया था। नियुक्ति की पहली सूची 14 अगस्त और दूसरी सूची 29 अगस्त को जारी की गई। सूची में गड़बड़ी दिखने पर ऋतु त्रिपाठी ने तत्काल राज्यपाल से ई-मेल कर शिकायत की। इसमें ऋतु ने आरोप लगाया था कि 16 पदों के सापेक्ष 13 पर ब्राह्मण और तीन पर भूमिहार जाति के लोगों की नियुक्ति हुई। इसमें अंग्रेजी, समाजशास्त्र, वाणिज्य और गृह विज्ञान के आठ पदों के लिए छह ब्राह्मण और दो भूमिहार अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इसी क्रम में हिंदी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान की नियुक्ति में भी उपरोक्त वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुल सचिव एसएल पाल ने कहा कि मुझे अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उच्चाधिकारियों का जो आदेश होगा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed