{"_id":"e8ada37919341da9fa9290c1a836fa19","slug":"all-trains-of-bombay-17-hours-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्रह घंटे तक विलंबित रहीं मुंबई रूट की ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्रह घंटे तक विलंबित रहीं मुंबई रूट की ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sat, 20 Jun 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। इटारसी में रात कंट्रोल पैनल जलने की वजह से दूसरे दिन शुक्रवार को भी मुंबई रूट की ट्रेनों का परिचालन बेपटरी रहा। मुंबई से आने वाली ट्रेनें 17 घंटे से भी अधिक देरी से वाराणसी पहुंचीं। यहां से जाने वाली ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी देर बाद रवाना हो सकीं। ऐसे में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। तमाम यात्रियों ने तो अपने टिकट रद्द करा दिए।
लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर गुरुवार की शाम को वाराणसी पहुंचने वाली कामायनी एक्सप्रेस साढ़े सत्रह घंटे की देरी से शुक्रवार को यहां आई। कुर्ला सुपरफास्ट 11 घंटे, महानगरी 8:30 और रत्नागिरी एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से आई। इसी प्रकार पवन और दादर एक्सप्रेस सहित मुंबई से आने
वाली लगभग सभी ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। इसके साथ ही यहां से मुंबई जाने वाली ट्रेनें भी देरी से रवाना हुईं। मुंबई जाने वाले यात्रियों की भीड़ प्रतिक्षालय से प्लेटफार्मों तक लगी रही। ट्रेनें विलंबित होने के कारण कई यात्रियों ने अपने टिकट भी कैंसिल कराए।
विज्ञापन
रत्नागिरी सहित तीन ट्रेनें रद्द
वाराणसी। कैंट स्टेशन से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली रत्नागिरी एक्सप्रेस शुक्रवार को कैंसिल रही। इसके अलावा लिच्छवी और कुर्ला-गोरखपुर भी कैंसिल रही। इस वजह से मुंबई जाने वाले यात्रियों को खासा परेशानी झेलनी पड़ी। इसकी जानकारी होने पर टिकट रद्द कराने के लिए काउंटर पर लोगों की भीड़ लगी रही। शनिवार को सुबह 10:35 बजे वाराणसी से दादर जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12165 कैंसिल रहेगी।