फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All India Open Karate Championship 2023 UP players won 42 gold medals in sub junior Competition

Varanasi News: कराटे चैंपियनशिप में यूपी का दबदबा, सब जूनियर में 42 स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा

Mon, 18 Dec 2023 04:25 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Dec 2023 04:25 PM IST
सार

17 स्वर्ण पदक के साथ बंगाल दूसरे, आंध्र प्रदेश 12 पदकों के साथ तीसरे, महाराष्ट्र सात स्वर्ण पदक के साथ पांचवें, दिल्ली चार स्वर्ण पदक के साथ छठवें और मध्यप्रदेश और राजस्थान 2-2 पदक के साथ संयुक्त रूप से साथ सातवें स्थान पर है।

विज्ञापन
All India Open Karate Championship 2023 UP players won 42 gold medals in sub junior Competition
All India Open Karate Championship 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स और अमर उजाला लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय 8वीं ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2023 में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर में 86 मुकाबले हुए, जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने 42 स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन

17 स्वर्ण पदक के साथ बंगाल दूसरे, आंध्र प्रदेश 12 पदकों के साथ तीसरे, महाराष्ट्र सात स्वर्ण पदक के साथ पांचवें, दिल्ली चार स्वर्ण पदक के साथ छठवें और मध्यप्रदेश और राजस्थान 2-2 पदक के साथ संयुक्त रूप से साथ सातवें स्थान पर है।

विज्ञापन

All India Open Karate Championship 2023 UP players won 42 gold medals in sub junior Competition
All India Open Karate Championship 2023 - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के एम्फीथिएटर ग्राउंड में शनिवार को प्रतियोगिता का उद्धाटन मुख्य अतिथि बीएचयू की पूर्व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरोज चूड़ामणि गोपाल, बनारस बिड्स की वाइस प्रेसिडेंट शिवानी गुप्ता, महिला कल्याण अधिकारी अंकिता श्रीवास्तव, सेंसेई माया पटेल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में खुशबू माहेश्वरी, डॉ. पूजा वर्मा, निकेता श्रीवास्तव, साक्षी शाह मौजूद रहीं। 

All India Open Karate Championship 2023 UP players won 42 gold medals in sub junior Competition
All India Open Karate Championship 2023 - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में ज्योति सिंह, मिथुन कन्नौजिया, माया पटेल, महेश गुप्ता, कुंजन मौर्या, खुशबू मौर्या, कामिनि सिंह व आदर्श शुक्ला को समन्वयक नियुक्त किया गया है। रेफरी काउंसिल के लिए सिहान शशिशेखर शर्मा, सेंसेई शोभनाथ पटेल, सूरज विश्वकर्मा, श्रवण कुमार को समन्वयक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

All India Open Karate Championship 2023 UP players won 42 gold medals in sub junior Competition
All India Open Karate Championship 2023 - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता के लिए विभिन्न राज्यों से मान्यता प्राप्त 125 जज व रेफरी आमंत्रित है। एशियाई कराटे फेडरेशन से मान्यता प्राप्त ए ग्रेड जज वेस्ट बंगाल के सिहान तारकनाथ सरदार मुख्य रेफरी है। 

All India Open Karate Championship 2023 UP players won 42 gold medals in sub junior Competition
All India Open Karate Championship 2023 - फोटो : अमर उजाला
आयोजक समिति के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो व सचिव सेंसेई किसलय मानव आदि मौजूद रहे। 8वीं ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश राज्यों के 1000 से अधिक कराटे खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed