फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All India Karate Championship in Varanasi Mama UP in senior category and Unique Academy in junior category won

काशी में ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप: सीनियर वर्ग में मामा यूपी और जूनियर वर्ग यूनिक एकेडमी ने जीती ट्रॉफी

Mon, 18 Dec 2023 03:57 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Dec 2023 03:57 PM IST
सार

मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स और अमर उजाला की ओर से दो दिवसीय आठवीं ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप के अंतिम दिन सीनियर कैटगरी में मामा यूपी की टीम विजेता, दूसरे नंबर पर वेस्ट बंगाल और तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश की टीम रही।

विज्ञापन
All India Karate Championship in Varanasi Mama UP in senior category and Unique Academy in junior category won
बीएचयू के ऑडिटोरियम हॉल मे अमर उजाला द्वारा मानव एकेडमी को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के एंफीथिएटर ग्राउंड पर आठवीं ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप की सब सीनियर ट्रॉफी पर मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स (मामा) यूपी ने कब्जा जमाया। जबकि सब जूनियर में यूनिक एकेडमी विजेता बनी। इस दौरान मुख्य अतिथि बीएचयू आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने विजेताओं को ट्रॉफी दी।

विज्ञापन


मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स और अमर उजाला की ओर से दो दिवसीय आठवीं ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को सीनियर कैटगरी में मामा यूपी की टीम विजेता, दूसरे नंबर पर वेस्ट बंगाल और तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश की टीम रही। वहीं, सब जूनियर कैटेगरी में रोचक मुकाबला रहा। इसमें यूनिक एकेडमी विजेता, दूसरे नंबर पर सनबीम वरुणा और तीसरे स्थान पर सारनाथ सनबीम की टीम रहीं। 
विज्ञापन


ओपन चैंपियनशिप में प्रिंस कुमार झा ने गोल्ड मेडल जीता। दो दिन की चैंपियनशिप में यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, आंध्र प्रदेश समेत 15 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मामा के संस्थापक सेंसई किसलय मानव ने कहा कि चैंपियनशिप में 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, इसमें 700 लड़कियां थीं। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता पिछले आठ साल से अमर उजाला के सहयोग से लगातार करते आ रहे हैं। मामा आज के समय में देश के नौ राज्यों में अपनी सेवाएं दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में शामिल रहे ये लोग

All India Karate Championship in Varanasi Mama UP in senior category and Unique Academy in junior category won
बीएचयू के ऑडिटोरियम हॉल में अमर उजाला द्वारा मानव एकेडमी को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
सेंसई किसलय मानव ने बीएचयू आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. कविता मीना, डॉ. एसके भाटिया, तारक नाथ, सुधा श्रीवास्तव, कृष्णकांत त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार, रामचंद्र पाल, आरएम भाटिया, प्रकाश, रमन श्रीवास्तव, प्रदीप राय आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में ज्योति सिंह, मिथुन कन्नौजिया, माया पटेल, महेश गुप्ता, कुंजन मौर्य, खुश्बू, कामिनी सिंह, आदर्श शुक्ला आदि का सहयोग रहा।

इन्होंने जीता स्वर्ण पदक

कराटे प्रतियोगिता के अंडर-10 आयु वर्ग के 35 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता हू। पढ़ाई के साथ कराटे अभ्यास पर करीब तीन घंटे समय व्यतीत करते हैं-अनुराग यादव। आत्मरक्षा के लिए कराटे सिखना शुरू किया लेकिन अब यह मेरा पैशन बन गया है। बीएचयू में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतना गर्व की बात है-अमन शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed