ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आगाज: यूपी के होनहारों के पंच से चित हुए बिहार और बंगाल के खिलाड़ी
बीएचयू के एंफीथिएटर इंडोर स्टेडियम में ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख पूनम मौर्या ने किया। पहले दिन 17 राज्यों के के प्रतिभागियों के बीच 200 से अधिक मुकाबले खेले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के एंफीथिएटर इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का आगाज हुआ। पहले दिन 17 राज्यों के सब जूनियर वर्ग (चार से 14 वर्ष तक) के प्रतिभागियों के बीच 200 से अधिक मुकाबले खेले गए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का पंच और किक बाकी खिलाड़ियों पर भारी पड़ा।
यूपी टीम ने बिहार, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, बंगाल, आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों को नॉकआउट कर 35 स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता मानव एकेडमी और अमर उजाला की तरफ से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख पूनम मौर्या ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता में दो दिव्यांग खिलाड़ियों सहित चार साल की एक बच्ची के हुनर को देख वहां मौजूद अन्य प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा। आयोजक मानव एकेडमी के मानव किसलय ने बताया कि यूपी के दिव्यम, आर्यन, अर्णव, अमन, चंदन, रौनक, शुभ, अलख, निर्मित, सृजन सहित 35 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 28 ने रजत और 41 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते।
बंगाल के खिलाड़ी चार स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आंध्र प्रदेश ने दो कांस्य पदक जीता। तेलंगाना ने तीन स्वर्ण, दो रजत, चार कांस्य पदक जीता। दिल्ली के खाते में एक स्वर्ण रहा। हरियाणा ने एक कांस्य, महाराष्ट्र ने एक रजत, एक कांस्य पर कब्जा किया।
तीन कोर्ट किए गए थे तैयार
मानव एकेडमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा ने बताया कि 963 खिलाड़ियों (608 पुरुष तथा 355 महिलाएं) के बीच होने वाले मैचों के लिए तीन कोर्ट तैयार किए गए थे। एक साथ तीन मैचों के सही निर्णय के लिए टेक्निकल कोऑर्डिनेटर सेंसई जयपाल सोनकर एवं सेंसई शशि शेखर शर्मा की देखरेख में रेफरी कमीशन का नेतृत्व किया गया। इनके अलावा सेंपई ज्योति सिंह और माया पटेल ने मुख्य कोऑर्डिनेटर के तौर पर अपनी भूमिका निभाई। दिल्ली के सेंसई अश्विनी यादव ने रेफरी कमीशन की कमान संभाली।
दिव्यांग खिलाड़ियों ने पदक और दिल जीते