फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alert in BHU for cyber fraud If you want to avoid online crime then do not make these mistakesmobile number is also released

बीएचयू में अलर्टः साइबर फ्रॉड से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, मोबाइल नंबर भी जारी

Wed, 01 Sep 2021 06:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Sep 2021 06:31 PM IST
सार

हाल कि दिनों में बीएचयू के कई चिकित्सक, प्रोफेसर और सेवानिवृत्त कर्मी कर्मी साइबर ठगी के शिकार हुए हैं। बैंक खातों से दो से चार बार में लाख से दो लाख गायब हो जा रहे और पीड़ित इस थाने से उस थाने की दौड़ लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Alert in BHU for cyber fraud If you want to avoid online crime then do not make these mistakesmobile number is also released
साइबर फ्रॉड को लेकर बीएचयू में अलर्ट जारी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  के कई शिक्षकों के साथ साइबर क्राइम की घटना सामने आने के बाद अब विशेष सतर्कता बरती जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, ओटीपी आदि किसी दूसरे से न साझा करने की अपील की गई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से जुड़े जिन शिक्षकों के साथ साइबर ठगी की घटनाएं हुई हैं, उसमें अधिकांश सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों, कर्मचारियों में अधिकांश लोगों के खाते एसबीआई में हैं। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से शिक्षक या कर्मचारी ठगी का शिकार हुए हैं। उसको लेकर अब हर कोई परेशान हैं।
विज्ञापन


इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से भी की गई है। अब कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं को, जो विश्वविद्यालय के भारतीय स्टेट बैंक शाखा के खाताधारक है, वह सतर्क रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के लिए मोबाइल नंबर जारी

यह भी कहा गया है कि बैंक खाते से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना जैसे-खाता संख्या, पिन ननंबर, मोबाइल नंबर, ओटीपी नंबर एवं अन्य सूचनाओं को केवाईसी या अन्य किसी बैंकिंग से जुड़ी सेवाओं के बारे में जानकारी मांगें जाने पर न दें।

इसके लिए सही जानकारी करने के लिए एसबीआई बीएचयू शाखा की मुख्य शाखा प्रबंधक रूपा वर्मा के मोबाइल नंबर 9580994999, 7897992194 और उप-शाखा प्रबंधक स्नेहा सिंह के मोबाइल नंबर 9402152335 से संपर्क करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed