फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey mother Fear of untowardness haunting said Samar Singh will be accused

Akanksha Dubey Case: आकांक्षा दुबे की मां को अनहोनी की आशंका, कहा- कुछ हुआ तो समर सिंह और संजय होंगे जिम्मेदार

Mon, 03 Apr 2023 09:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Apr 2023 09:41 AM IST
सार

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से उनका मां मधु दुबे ने समर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। रविवार को मधु दुबे ने हमारे या हमारे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार समर सिंह और संजय सिंह होंगे। 

विज्ञापन
Akanksha Dubey mother Fear of untowardness haunting said Samar Singh will be accused
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की को अनहोनी की आशंका सता रही है। उन्होंने रविवार को कहा कि यदि उनके परिवार के साथ किसी तरह की अनहोनी हुई तो उसके जिम्मेदार गायक समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह होंगे। मधु दुबे ने समर और संजय से अपने परिवार को खतरा बताया।

विज्ञापन


बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा मृत पड़ी मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

'मेरे आगे-पीछे कुछ अज्ञात लोग लगे'

मधु दुबे ने कहा कि अपनी बेटी आकांक्षा की मौत की सूचना पाकर वह मुंबई से वाराणसी आईं। इस बीच उन्हें कहीं डर नहीं लगा। लेकिन, आजकल उन्हें ऐसा प्रतीत होता है कि कोई उनकी और उनके घर की निगरानी कर रहा है। उनके आगे-पीछे कुछ अज्ञात लोग घूमते रहते हैं और उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, केवल दुधमुंहे बच्चे की बची जान, ये थी वजह

Akanksha Dubey mother Fear of untowardness haunting said Samar Singh will be accused
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

मधु दुबे ने कहा कि हमारे या हमारे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार समर सिंह और संजय सिंह के साथ ही वह सभी लोग भी होंगे, जिनकी भूमिका इस प्रकरण में संदिग्ध प्रतीत हुई है। मधु दुबे ने बताया कि उनकी बेटी का मुकदमा भाजपा के काशी क्षेत्र के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी निशुल्क लड़ेंगे। उन्होंने यह आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे प्रकरण में कुछ भी बोलना जल्दबाजी, वाराणसी में सांसद निरहुआ बोले- जांच पूरी होने दीजिए

आकांक्षा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Akanksha Dubey mother Fear of untowardness haunting said Samar Singh will be accused
आकांक्षा दुबे के कमरे का ताला खोलते होटलकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनसे संबंधित वीडियो इन दिनों रोजाना सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। रविवार को आकांक्षा सारनाथ स्थित जिस होटल में ठहरी थीं, उसके सीसी कैमरे की फुटेज वायरल हुई। फुटेज के अनुसार, बीते 26 मार्च की सुबह आकांक्षा के कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा था। इस पर होटल स्टॉफ ने फिल्म की यूनिट के लोगों की मौजूदगी में मास्टर-की से आकांक्षा के कमरे के दरवाजे का लॉक खोला था।

सात दिन बाद भी समर और संजय का सुराग नहीं

Akanksha Dubey mother Fear of untowardness haunting said Samar Singh will be accused
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह का सात दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी। इस मामले में पुलिस का मुखबिर तंत्र और सर्विलांस भी किसी काम का नहीं साबित नहीं हो रहा है।

यह जरूर रहा कि समर और संजय की तलाश में पुलिस ने आजमगढ़, गोरखपुर से लगायत पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, पटना और मुंबई तक दबिश दी। लेकिन, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में असफल साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed