{"_id":"643f5bc5d2eb57ed95098068","slug":"akanksha-dubey-death-case-court-gave-this-order-to-sarnath-police-on-akanksha-dubey-case-2023-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Akanksha Dubey Death Case: आकांक्षा दुबे मामले पर अदालत ने सारनाथ पुलिस को दिए ये आदेश, पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akanksha Dubey Death Case: आकांक्षा दुबे मामले पर अदालत ने सारनाथ पुलिस को दिए ये आदेश, पढ़ें
Wed, 19 Apr 2023 08:42 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 19 Apr 2023 08:42 AM IST
सार
मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि बीते छह अप्रैल को कोर्ट में आवेदन पत्र देकर विवेचक को केस डायरी के साथ तलब करने और वादिनी का बयान दर्ज किए जाने का अनुरोध किया गया था। साथ ही, आरोप लगाया था कि पुलिस हत्या का मुकदमा आत्महत्या की धारा में दर्ज की है।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट शक्ति सिंह की अदालत ने भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के प्रकरण में उनकी मां मधु दुबे की तरफ से दिए गए आवेदन पत्रों पर सारनाथ थाने से दो दिन में आख्या तलब की है। आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत पड़ी मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसका दोस्त संजय सिंह जिला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे और समर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि बीते छह अप्रैल को कोर्ट में आवेदन पत्र देकर विवेचक को केस डायरी के साथ तलब करने और वादिनी का बयान दर्ज किए जाने का अनुरोध किया गया था। साथ ही, आरोप लगाया था कि पुलिस हत्या का मुकदमा आत्महत्या की धारा में दर्ज की है। इस बीच पुलिस आयुक्त की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया कि आकांक्षा ने आत्महत्या की है। उसे लेकर अदालत में आवेदन पत्र देकर कहा गया कि बिसरा की फोरेंसिक रिपोर्ट आए बगैर कैसे आत्महत्या की घोषणा की गई। इसे लेकर पुलिस आयुक्त को तलब करने का अनुरोध किया था। इस बीच एक और आवेदन पत्र देकर कहा गया था कि संबंधित साक्ष्य कोर्ट तलब कर अपने पर्यवेक्षण में विवेचना करवाए। साथ ही, वादिनी का कलमबंद बयान दर्ज किया जाए। कोर्ट ने इन सभी आवेदन पत्रों के प्रकाश में सारनाथ थाने से दो दिन में आख्या तलब की है।