फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey case Dinesh lal yadav nirahua said It is too early to say anything

Varanasi: आकांक्षा दुबे प्रकरण में कुछ भी बोलना जल्दबाजी, वाराणसी में सांसद निरहुआ बोले- जांच पूरी होने दीजिए

Sun, 02 Apr 2023 07:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Apr 2023 07:24 PM IST
सार

वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि आकांक्षा दुबे काफी होनहार थीं। उनके निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री को एक बड़ी क्षति हुई है।

विज्ञापन
Akanksha Dubey case Dinesh lal yadav nirahua said It is too early to say anything
पोषण उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए आजमगढ़ सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में रविवार को आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पहली बार मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आकांक्षा दुबे प्रकरण में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। पुलिस की जांच पूरी होने दीजिए। सांसद निरहुआ 
विज्ञापन


वाराणसी के हरहुआ स्थित काशी कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित पोषण उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आकांक्षा दुबे काफी होनहार थीं। उनके निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री को एक बड़ी क्षति हुई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेत्री का एक और CCTV फुटेज वायरल, वीडियो में झूमते हुए दिख रही हैं आकांक्षा दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

आकांक्षा दुबे प्रकरण में कहा कि अभी उस मामले में जांच चल रही है। जब तक यह बात सामने नहीं आ जाती की आकांक्षा ने ऐसा कदम क्यों उठाया या फिर आकांक्षा की मौत कैसे हुई, तब तक इस मामले में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। 

निरहुआ नाम बा... गाने पर जमकर झूमे श्रोता

पोषण उत्सव कार्यक्रम में मंच पर दिनेश लाल यादव निरहुआ के पहुंचते ही वहां मौजूद दर्शक जमकर ताली बजाने लगे। माइक हाथ में लेते ही दिनेश लाल यादव अपने पुराने अंदाज में नजर आए। भोजपुरी गाना 'निरहुआ नाम बा...' गाना शुरू किया तो दर्शक झूमने लगे। इस अलावा 'ए राजा हमके बनारस घुमाय दा...' सहित अन्य गाने पर श्रोता खुद उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed