फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AK Sharma electricity supplied Vishwanath Temple, Sankat Mochan, Circuit House using RMU technology

Varanasi News: एके शर्मा बोले- विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन और सर्किट हाउस में आरएमयू तकनीक से मिलेगी बिजली

Sun, 19 Jul 2026 02:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Jul 2026 02:33 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और सर्किट हाउस में आरएमयू तकनीक से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सावन से पहले विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
AK Sharma electricity supplied Vishwanath Temple, Sankat Mochan, Circuit House using RMU technology
कार्यक्रम को संबोधित करते एके शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने वाराणसी में बिजली परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सावन और कांवड़ यात्रा से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और सर्किट हाउस में आरएमयू (रिंग मेन यूनिट) तकनीक लागू होने से बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित और निर्बाध होगी।

विज्ञापन


साथ ही 16 नए उपकेंद्रों के निर्माण, बांस-बल्ली हटाने, उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण और कांवड़ मार्गों पर निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान ऊर्जा मंत्री ने 16 नए विद्युत उपकेंद्रों (सब-स्टेशनों) के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 14 उपकेंद्रों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिनमें से 10 उपकेंद्रों की छत की ढलाई पूरी हो चुकी है और फ्लोरिंग का काम चल रहा है। शेष दो उपकेंद्रों में भूमि संबंधी समस्या है। इसके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी बाधाओं को शीघ्र दूर कर निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बांस-बल्ली हटाने के अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। एक माह के भीतर यह काम हर हाल में पूरा किया जाए। गर्मी के दौरान प्राप्त उपभोक्ता शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से शिकायतों की प्रकृति और उनके समाधान की जानकारी ली। ऊर्जा मंत्री ने सावन माह और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।  

कांवड़ मार्गों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जर्जर लाइनों की मरम्मत, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली व्यवस्था में लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विधायक नीलकंठ आज से शुरू करेंगे वार्ड प्रवास, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा करेंगे शुभारंभ
वाराणसी। दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी रविवार से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास का कार्यक्रम शुरू होगा। रविवार को वार्ड सूर्य कुंड स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डॉ. एके शर्मा द्वारा सुबह 7:30 बजे किया जाएगा। रविवार को ही कोनिया स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल में सुबह 10 बजे से कैंप लगाए जाएंगे। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी वार्ड प्रवास का कार्यक्रम रविवार से शुरू हो रहा है। 

प्रत्येक दिवस वह अपने विधानसभा के सभी वार्डों में रात्रि प्रवास करेंगे व मौके पर लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे और उसका तात्कालिक निस्तारण भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड प्रवास के दौरान वार्डों में भ्रमण, स्वच्छता आदि कार्यक्रमों के साथ ही पर्यावरण संतुलन हेतु प्रत्येक दिवस पांच पौध का पौधारोपण भी करेंगे। 76 दिनों के वार्ड प्रवास के दौरान 10 रविवार पड़ेंगे। 

प्रत्येक रविवार को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किए जाने के लिए विशेष कैंप भी होंगे। इसमें विधवा, वृद्धा, विकलांग आदि सभी प्रकार के पेंशन, छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, विश्वकर्मा श्रम योजना, रोजगार परक योजना के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आदि लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed