फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ajay agrawal give report to delhi police for filed case against pm modi on rajiv gandhi incident

लोकसभा चुनाव 2019 : राजीव गांधी पर टिप्पणी करने के मामले में पीएम मोदी के खिलाफ तहरीर

Wed, 15 May 2019 02:44 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 15 May 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
ajay agrawal give report to delhi police for filed case against pm modi on rajiv gandhi incident
नरेंद्र मोदी-राजीव गांधी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजीव गांधी को नंबर वन भ्रष्टाचारी बताने वाले मामले में पीएम मोदी के खिलाफ दिल्ली पुलिस को तहरीर दी गई है। यह तहरीर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने सोमवार को चाणक्यपुरी थाने में दी है। मंगलवार को वाराणसी में उन्होंने पत्रकारों के सामने तहरीर की कॉपी पेश की।

विज्ञापन


अजय अग्रवाल ने कहा कि यूपी के बस्ती जिले में चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि उनके पिता राजीव गांधी का जीवन काल भ्रष्टाचारी नंबर एक के रूप में समाप्त हुआ। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा प्रयोग किए गए वाक्यों को तहरीर में लिखा है- आपके पिताजी को उनके राजदरबारियों ने मिस्टर क्लीन बता दिया था, गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन चलाया था, लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर एक रूप में उनका जीवन काल समाप्त हो गया।
विज्ञापन


अजय अग्रवाल ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह बोफोर्स मामले के याचिकाकर्ता रहे हैं और किसी न्यायालय ने राजीव गांधी को बोफोर्स घोटाले का दोषी नहीं पाया और उन्हें क्लीन चिट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में कहा है कि इससे पहले नौ अप्रैल और फिर 15 अप्रैल को पीएम मोदी ने राजीव गांधी पर अभद्र टिप्पणी की थी, इसीलिए पहले 10 अप्रैल और फिर 6 मई को उन्हें पत्र लिखकर आगाह किया था कि दिवंगत आत्मा के खिलाफ निकृष्ट भाषा का प्रयोग न करें।
 

गंगा स्वच्छता की खुल रही पोल

अजय अग्रवाल ने काशी के गंगा स्वच्छता अभियान और नगवां नाले से गंगा की बदहाली पर कहा कि पांच वर्षों में भी गंगा की सूरत नहीं बदली। दावे और वादे बड़े-बड़े किए गए, लेकिन जमीन पर कार्य नहीं हुआ। यदि होता तो गंगा की हालत में सुधार होता।

एसटीपी बनाकर पीएम ने फोटो तो खिंचवाली, लेकिन उन्हें पहले यह देखना चाहिए था कि वाराणसी में गंगा में गिरने वाली गंदगी की मात्रा कितनी है और एसटीपी की क्षमता कितनी है।

अजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा केवल मीडिया में बयानबाजी करने में मस्त है, लेकिन उसे जनता से कोई सरोकार नहीं है। काशी गंगा तट पर बसी है और जल का स्रोत केवल गंगा है। आज दूषित गंगा का जल पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed