फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   airlines diverted and many delayed due to bad weather in varanasi

विमानों पर मौसम की मार, लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर देरी से पहुंचे रहे विमान

Wed, 26 Feb 2020 01:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 26 Feb 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
airlines diverted and many delayed due to bad weather in varanasi
इंडिगो-गो एयर फ्लाइट। - फोटो : अमर उजाला।

मौसम के बदलने का असर विमानों पर देखने को मिल रहा है। अभी हाल में पूर्वांचल में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण सुबह कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के कारण एयरपोर्ट पर पांच विमान देरी से पहुंचे। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बैंगलोर से वाराणसी आने वाला गो एयरवेज का विमान जी8 403 दो घंटे विलंब से एयरपोर्ट पहुंचा, स्पाइसजेट का विमान एसजी 971 अहमदाबाद वाराणसी 2 घंटे 35 मिनट, स्पाइसजेट का विमान एसजी 704 मुंबई से वाराणसी दो घंटे 25 मिनट, स्पाइसजेट का विमान एसजी 2985 जयपुर वाराणसी 50 मिनट विलंब से एयरपोर्ट पहुंचा। गो एयरवेज का विमान जी8 404 दिल्ली से वाराणसी एक घंटा 10 मिनट देर से एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन


वाराणसी एयरपोर्ट पर आने वाले विमान के विलंबित होने के कारण वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमान भी देरी से उड़ान भर सके। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी अचानक मौसम के खराब होने से रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर आने वाले और वाराणसी से जाने वाले विमान विलंबित हुए। विमान अधिकांश डेढ़ घंटे से 4 घंटे तक विलंबित रहे।

गो एयरवेज का विमान जी8-404 दिल्ली से वाराणसी चार घंट देरी से पहुंचा, स्पाइसजेट का विमान एसजी 2981 दिल्ली से वाराणसी सवा तीन घंटे देर से पहुंचा, स्पाइसजेट का विमान एसजी 2538 दिल्ली से वाराणसी एक घंटा 25 मिनट देर से पहुंचा, स्पाइसजेट का विमान एसजी 708 हैदराबाद से वाराणसी डेढ़ घंटे विलंब से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed