फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air Show 370 people fell ill at venue heatstroke and dizziness were the most common issues in Varanasi

एयर शो: अंतिम दिन घाट पर 370 लोगों की बिगड़ी तबीयत, हीटस्ट्रोक, चक्कर की समस्या ज्यादा रही

Mon, 26 Oct 2026 11:36 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 26 Oct 2026 11:36 AM IST
सार

वाराणसा में एयर शो देखने के लिए काशी के घाटों पर लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान शो के आखिरी दिन 370 लोगों की तबीयत बिगड़ी। इस दौरान चौराहों पर खड़ी एंबुलेंस से तीन मरीज अस्पताल पहुंचे। नमो घाट पर हीट स्ट्रोक से चक्कर खाकर गिरे युवक को उपचार मिला। 

विज्ञापन
Air Show 370 people fell ill at venue heatstroke and dizziness were the most common issues in Varanasi
एयर शो में कई लोग हुए बीमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

काशी में एयर शो के अंतिम दिन रविवार को 370 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। ज्यादातर लोग हीटस्ट्रोक, चक्कर आने, सिरदर्द, पेट दर्द की समस्या लेकर पहुंचे। जिनका घाट पर बने हेल्थ बूथ प्राथमिक उपचार किया गया और जरूरी दवाइयां भी दी गईं। एयर शो को देख अवकाश के दिन भी जिले के सभी सरकारी अस्पताल खुले रहे। यहां भी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


पिछले दो दिन की तुलना में रविवार को एयर शो में भीड़ सबसे अधिक देखने को मिली। लहुराबीर से मैदागिन होते हुए घाटों पर अधिकांश लोग पैदल ही पहुंचे। दो से तीन किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। चिलचिलाती धूप में लोगों को पैदल चलना पड़ा। उधर, घाट पर कुछ लोग तो छांव देखकर बैठे रहे, लेकिन ज्यादातर लोग धूप में खड़े रहे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि सिरदर्द, बुखार, बदन दर्द, पेट दर्द, चक्कर, उल्टी, निर्जलीकरण और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित 370 लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई। हेल्थ कैंप में पहुंचे लोगों को प्राथमिक उपचार के साथ ही गर्मी, भीड़ से बचाव और लंबे समय तक खड़े न रहने की अपील की गई। 108 एंबुलेंस भी जगह-जगह तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि रविवार होने के बावजूद भी सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों को खोला गया। एंबुलेंस से दो मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकाघाट और एक को मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में भर्ती कराया गया। नमो घाट पर एक युवक हीट स्ट्रोक से अचेत होकर गिर गया।


उसी समय उधर से गुजर रहे स्वास्थ्य विभाग में चिकित्साधिकारी डॉ. शिव शक्ति प्रसाद द्विवेदी ने तुरंत उठाया और एयरफोर्स के एक जवान की मदद से व्हीलचेयर पर बिठाकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद नमो घाट पर बने एयरफोर्स स्टेशन पर ले जाया गया। यहां आराम मिलने के बाद युवक को घर भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed