फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air gun fired dogs Woman lodges police complaint accused threatened kill approached gate FIR registered

कुत्तों पर चलाया एयर गन: महिला ने थाने में की शिकायत, आरोपी ने गेट के पास आने पर दी जान से मारने की धमकी; FIR

Sat, 22 Aug 2026 06:39 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 22 Aug 2026 06:39 PM IST
सार

वाराणसी के शिवपुर की जगन्नाथपुरी कॉलोनी में सामुदायिक कुत्तों पर एयर गन से फायरिंग का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार 18 और 19 अगस्त को दो कुत्तों पर फायरिंग की गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Air gun fired dogs Woman lodges police complaint accused threatened kill approached gate FIR registered
शिवपुर थाने का है मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुर थाना क्षेत्र की जगन्नाथपुरी कॉलोनी में सामुदायिक कुत्तों पर एयर गन से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। कॉलोनी में कुत्तों पर लगातार दो दिन फायरिंग किए जाने की शिकायत पर शिवपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो साक्ष्यों को जांच में शामिल किया है।

विज्ञापन


कॉलोनी निवासी आकांक्षा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त की रात करीब 10:16 बजे आरोपी ने घर के सामने सो रहे एक सामुदायिक कुत्ते पर कथित तौर पर एयर गन से फायर किया। आरोप है कि घटना का विरोध करने और इस संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने गेट के पास आने वाले किसी भी कुत्ते को मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक, अगले दिन 19 अगस्त की सुबह करीब 6:21 बजे आरोपी ने दोबारा एक अन्य कुत्ते पर एयर गन से फायरिंग की। लगातार दो घटनाओं से कॉलोनी के लोगों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर फायरिंग की वारदात सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और बेजुबान पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के साथ उपलब्ध वीडियो और सीसीटीवी फुटेज को भी जांच का आधार बनाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवपुर पुलिस ने आरोपी अविनाश चंद सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि सामुदायिक कुत्तों पर इस तरह फायरिंग किए जाने से लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed