फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   aids

एड्स से बचाव का स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प

Wed, 02 Dec 2020 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
aids
वाराणसी। विश्व एड्स दिवस के मौके पर मंगलवार को साइकिल रैली, जांच शिविर, पोस्टर, पेंटिग प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-ई और रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित आनलाइन कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. जेपी नड्डा ने कहा कि एड्स और कोरोना को साथ मिलकर हराना है। इस दिशा में स्वयंसेवकों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

वर्चुअल आयोजन में जेपी नड्डा ने कहा कि स्वयं को सुरक्षित रखते हुए ही दूसरों को सुरक्षित रखना है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा पांडेय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में उप महानिदेशक नाको डॉ. नरेश गोयल ने एडस से बचाव के प्रति प्रेरित किया। अभियान में रिया, अवनीश, अंकुश, समीरा, दिव्या, दीपावली, गौरव, प्रिया, नेहा, संजय, यश, अभिषेक, गोविंद, सौम्या, अरविंद, मनीष, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वयं सेवकों ने निकाली साइकिल रैली
बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की एड्स जागरूकता रैली को बीएचयू ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. संदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र के निर्देशन में साइकिल रैली निकली। इस दौरान आर्य महिला पीजी कॉलेज की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंशुल जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर बीएचयू अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर पर भी लोगों को एचआईवी एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया जागरूक
स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। चिरईगांव में लगे शिविर में 50 से अधिक महिला-पुरुष को एचआईवी, एडस से बचाव के बारे में बताया गया। इस दौरान काउंसलर रश्मि प्रताप सिंह, संतोष कुमार, गीता देवी, मनीष पांडेय के साथ ही चिरईगांव पीएचसी के नोडल प्रभारी डॉ. सुरेश सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। उधर बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित गोष्ठी में सचिव सुधा सिंह ने एचआईवी/एड्स के प्रति समाज को जागरूक करने और मिथ्या व भ्रांतियों को दूर कर व्यवहार परिवर्तन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. शेर मोहम्मद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed