फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AI will be used in passport verification in varanasi

Passport Verification: पासपोर्ट वेरिफिकेशन में होगा एआई का प्रयोग, 15 दिन में लोगों तक पहुंच जाएगा

Fri, 02 May 2025 11:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 02 May 2025 11:16 AM IST
सार

Varanasi News: पासपोर्ट बनवाने में अब समय की बचत होगी। इसकी वजह ये है कि पासपोर्ट के पुलिस वेरिफिकेशन में अब एआई का प्रयोग होगा। इससे लोगों को थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

विज्ञापन
AI will be used in passport verification in varanasi
Passport - फोटो : AdobeStock

विस्तार

पासपोर्ट के लिए होने वाले पुलिस वेरिफिकेशन के लिए अब थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पुलिस सत्यापन के लिए दस्तावेजों की स्कैनिंग में अब एआई का इस्तेमाल किया जाएगा। विदेश मंत्रालय एआई तकनीक के इस्तेमाल की योजना बना रहा है। इससे 30 दिनों में जारी होने वाला पासपोर्ट 15 दिन में ही लोगों तक पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन


ऑटोमेटिक दस्तावेज सत्यापन के तहत एआई टूल्स के जरिये स्कैनिंग होगी। इससे आवेदन पत्र और जमा किए गए दस्तावेजों (जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, पते का प्रमाण) को स्कैन किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार एआई के जरिये आवेदकों के पुलिस सत्यापन में तेजी आ जाएगी। पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया सरकार लगातार सरल बना रही है। 
विज्ञापन


अब पासपोर्ट के लिए लोगों को पहले जैसा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और वेटिंग टाइम काफी कम हो गया है। इसके साथ ही पासपोर्ट के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स जमा करने की प्रक्रिया को भी बेहद आसान बना दिया गया है। पूर्वांचल के लोगों को जहां पहले पासपोर्ट में पुलिस वेरिफिकेशन के लिए एक महीने का समय लग जाता था। अब वहीं उन्हें जल्द ही 15 दिनों में पासपोर्ट मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Railway News: शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल, आधे घंटे की देरी से हुई रवाना; यात्रियों ने जताया विरोध

सामान्य पासपोर्ट के लिए 22 बाद मिल रहा स्लॉट संवाद न्यूज एजेंसी

महमूरगंज स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में इन दिनों तत्काल पासपोर्ट के लिए वेटिंग कम हो गई है। वर्तमान में आवेदन के चार दिन का समय लग रहा है। जबकि पिछले महीने 7 दिन की वेटिंग चल रही है। वहीं फरवरी के अंतिम और मार्च के शुरूआती माह में एक दिन में ही साक्षात्कार का मौका मिल जाता था। सामान्य पासपोर्ट के लिए वेटिंग पिछले महीने के ही तरह चल रही है। इस महीने भी 22 दिन बाद साक्षात्कार का मौका मिल रहा है। पासपोर्ट कार्यालय पर रोजाना आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया व जौनपुर आदि जनपदों से 800 से अधिक लोग पासपोर्ट बनवाने आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed