Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AI could increase discrimination in selection process for private-sector jobs in Varanasi

चिंता: निजी नौकरियों की चयन प्रक्रिया में एआई बढ़ा सकता है भेदभाव, बीएचयू के अध्ययन में चेतावनी

Thu, 12 Nov 2026 05:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 12 Nov 2026 05:04 PM IST
सार

निजी नौकरियों की चयन प्रक्रिया में एआई भेदभाव बढ़ा सकता है। अध्ययन में सामने आया कि एटीएस और ऑटोमैटिक बायोडेटा स्क्रीनिंग टूल से फायदे और नुकसान दोनों हैं। एल्गोरिद्म बायस होने का भी खतरा है। 

विज्ञापन
AI could increase discrimination in selection process for private-sector jobs in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स

विस्तार

निजी नौकरियों की चयन प्रक्रिया में एआई अनजाने में ही भेदभाव बढ़ा सकता है। इसका असर भारत में रोजगार के समान अवसरों पर पड़ सकता है। बीएचयू और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संयुक्त अध्ययन में बताया गया है कि भारत की कॉरपोरेट कंपनियों में एआई आधारित एप्लीकेंट ट्रैकिंग सिस्टम (एटीएस) और ऑटोमैटिक बायोडेटा स्क्रीनिंग टूल का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। 73 फीसदी बड़ी और 56 फीसदी मझली कंपनियां कई पदों पर नौकरियों के लिए एआई आधारित बायोडेटा का स्क्रीनिंग का इस्तेमाल कर रही हैं। इससे एग्लोरिद्म भेदभाव (बायस) का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि पुराने भर्ती आंकड़ों के आधार पर प्रशिक्षित होते हैं।

विज्ञापन


पूर्वाग्रहों से बचने के लिए एआई का इस्तेमाल
बीएचयू और काशी विद्यापीठ के विशेषज्ञों की ओर से किया गया यह अध्ययन इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मॉडर्न इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में प्रकाशित हुआ है। नम्रता सिंह और राजीव कृष्णास्वामी ने मिलकर 2400 बायोडेटा और कंपनियों के साथ मिलकर रिसर्च किया है। बताया गया है कि एआई आधारित स्क्रीनिंग इसलिए अपनाई जा रही है, क्योंकि इस भर्ती प्रक्रिया में मानवीय सोच से पैदा होने वाले पूर्वाग्रह नहीं होंगे।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में आवेदनों की छंटनी को ज्यादा तेज और कारगर बनाया जा सकता है। जबकि मानवीय चयन प्रक्रिया में अकसर उम्मीदवार की किसी एक विशेषता से प्रभावित होकर निर्णय लेता है। कई बार व्यक्तिगत समानता के आधार पर प्राथमिकता देता है या कभी-कभी अपने जैसे लोगों को चुनने की प्रवृत्ति या पूर्वाग्रह देखने को मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने आंकड़ों के साथ मिल सकता है भेदभाव
एआई आधारित भर्ती सिस्टम के सामने भी गंभीर चुनौतियां आ गईं हैं। पुराने आंकड़ों में पहले से मौजूद सामाजिक और संस्थागत भेदभाव भी इनके सिस्टम में शामिल हो सकते हैं। खासकर, जाति, लिंग और शैक्षणिक संस्थानों की प्रतिष्ठा के आधार पर उम्मीदवारों के साथ भेदभाव हो सकता है। भेदभाव को पकड़ने के लिए दो चरणों मेंं 2400 बायोडेटा का अध्ययन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed