फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer Bharti 2025 passing marks in 10th and 12th sufficient

Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर भर्ती में 10वीं, 12वीं में सिर्फ पास ही काफी, जानें- सेना भर्ती बोर्ड का प्लान

Sat, 05 Apr 2025 12:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 05 Apr 2025 12:50 PM IST
सार

Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर भर्ती में 10वीं, 12वीं में सिर्फ पास ही काफी होगा। सेना भर्ती बोर्ड के इस बदलाव से युवाओं को काफी सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
Agniveer Bharti 2025 passing marks in 10th and 12th sufficient
अग्निवीर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

अग्निवीर में युवाओं की सुविधा के लिए सेना भर्ती बोर्ड बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए अब युवाओं को दसवीं और बारहवीं कक्षा सिर्फ पासिंग मार्क्स होना ही पर्याप्त है। ज्यादा प्रतिशत लाने की बाध्यता नहीं है। अब तक अगर कोई युवा आवेदन करता था तो उसको जनरल ड्यूटी के पद पर आवेदन करने के लिए दसवीं में 45 प्रतिशत अंक इसके साथ ही प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी था।

विज्ञापन


वहीं क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल पद पर बारहवीं में 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी था। इसके साथ ही टेक्निकल पद में बारहवीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी था। जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश विषय अनिवार्य था। लेकिन अगले सत्र से अग्निवीर भर्ती इस नियम को खत्म किया जा सकता है। पिछले महीने लखनऊ में हुई सेना भर्ती बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


सेना भर्ती बोर्ड कार्यालय के निदेशक शैलेश कुमार ने बताया कि पिछले महीने लखनऊ में अग्निवीर भर्ती को लेकर बैठक हुई बैठक में भर्ती से जुड़े कई मामलों चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; नई व्यवस्था: वाराणसी में CHC के पर्चे पर जिला और मंडलीय अस्पताल में हो सकेगा सीटी स्कैन, मरीजों को मिलेगी राहत

युवाओं को सेना कर रही जागरूक

सेना भर्ती कार्यालय ने बीते दिन 487 एनसीसी कैडेट को जागरूक किया था। इसमें 89 बालिकाएं भी शामिल थीं। यह कार्यक्रम बी सर्टिफिकेट परीक्षा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय बी द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें एआरओ वाराणसी के कर्मचारियों द्वारा आयोजित अधिकारी स्तर की प्रविष्टि और अग्निवीर रेक्ट ईएसपीएल एवी (टेक) प्रविष्टि के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही दलालों के खिलाफ उपायों और जागरूकता के बारे में बताया गया।

इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Visit: ढाई घंटे काशी में रहेंगे पीएम मोदी, 2600 करोड़ की देंगे सौगात; पढ़ें- पूरा प्लान

कितनी लग रही फीस

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, एससी, एसटी ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये देना होगा। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दसवीं, बारहवीं की मार्कशीट, प्रमाणपत्र, सिग्नेचर की स्कैंड कॉपी की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed