फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After three days of relief, four new corona positive cases were reported in Varanasi, contract tracing infected

तीन दिनों की राहत के बाद वाराणसी में चार नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग से सामने आए केस

Sat, 09 May 2020 10:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 09 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
After three days of relief, four new corona positive cases were reported in Varanasi, contract tracing infected
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

तीन दिनों की राहत के बाद शनिवार को कोरोना के चार नए मरीज सामने आए। दो मरीज तब्लीगी जमात में शामिल व्यक्ति के संपर्क में आने और दो मरीज लल्लापुर इलाके के मरीजों की जानकारी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग से हुई है। अब वाराणसी में कोरोना के कुल 81 मरीज हो गए हैं।

विज्ञापन



जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि मदनपुरा निवासी मरीज के संपर्क में आने वाले दोनों मरीज में से एक 70 वर्षीय महिला पूर्व पॉजिटिव मरीज की मां है व दूसरी एक सात वर्षीय बच्ची है जो मरीज की भतीजी है। लल्लापुरा हॉटस्पॉट के कोरोना पॉजिटिव मरीज की बहू और बेटा पॉजिटिव हुए हैं।
विज्ञापन


सुपारी व्यापारी के अलावा 8 अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीजों का दूसरा फॉलोअप सैंपल नेगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया। स्वस्थ हुए 8 मरीजों में से एक 1 का संबंध पितरकुंडा हॉटस्पॉट इलाके से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो कोलकाता से आए अर्जुनपुर निवासी हैं, वहीं शेष 5 थाना सिगरा के पुलिसकर्मी हैं। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 81 हो गई है, जिसमें 30 मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव होकर ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 50 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed