फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After the crime meeting, Ramnagar police station in-charge Line Hazir, Shivpur and Chaubepur were also warned.

Varanasi News: क्राइम मीटिंग के बाद रामनगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, शिवपुर व चौबेपुर को भी चेताया

Thu, 12 Sep 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
After the crime meeting, Ramnagar police station in-charge Line Hazir, Shivpur and Chaubepur were also warned.
यातायात जाम और अतिक्रमण हटाने वाले ही बने रहेंगे थानेदार, दुर्व्यवहार करने वाले निलंबित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। चोरी समेत आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण नहीं रखने पर शिवपुर थाना प्रभारी पर पुलिस आयुक्त ने नाराजगी जताई। बुधवार शाम कैंप कार्यालय में क्राइम मीटिंग में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बेहतर पुलिसिंग नहीं होने पर रामनगर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, चौबेपुर थाना प्रभारियों को भी चेताया। शिवपुर थाना प्रभारी पर सबसे ज्यादा बिफरे। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था शीर्ष प्राथमिकता में है। शहर को जाम से मुक्त कराने व अतिक्रमण हटाने में रुचि लेने वाले इंस्पेक्टर ही थानाध्यक्ष बने रहेंगे। उन्होंने चेताया कि जनता से दुर्व्यवहार करने वाले थानेदार निलंबित होंगे। 50 महिला पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक में भेजने पर सहमति दी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड में जिले की रैंकिंग 70 से 31 हुई है। अगला लक्ष्य है कि प्रदेश में प्रथम आए। गणेश उत्सव, बारावफात, रामलीला के तहत विशेष सतर्कता रखते हुए सीसी कैमरे व ड्रोन कैमरों से नियमित निगरानी की जाए। माफिया व संगठित अपराधियों की अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्तीकरण की कार्यवाही में तेजी लाएं। बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध डॉ. के. एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा समेत सभी जोन के डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी भी रहे।
गोमती जोन के डीसीपी बने प्रमोद कुमार, आईपीएस ईशान को एसीपी कोतवाली का प्रभार
वाराणसी। डीसीपी गोमती मनीष शांडिल्य के स्थानांतरण और नवागत आईपीएस ईशान सोनी के आगमन के तहत बुधवार की रात पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों और थानेदारों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया। डीसीपी मुख्यालय व अपराध प्रमोद कुमार को डीसीपी गोमती, मुख्यालय व अपराध बनाया है। डीसीपी यातायात व प्रोटोकॉल हृदेश कुमार को लाइंस का भी प्रभार दिया गया। एडीसीपी काशी जोन नीतू को एलआईयू का भी प्रभार दिया गया। आईपीएस ईशान सोनी को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व लाइन, एसीपी कोतवाली अमित कुमार श्रीवास्तव को एसीपी सुरक्षा और एसीपी सुरक्षा अंजनी कुमार राय को एसीपी ट्रैफिक बनाया गया।
विज्ञापन

रामनगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, तीन थानों पर नए प्रभारी
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, तीन थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती की। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह को रामनगर थाना प्रभारी, लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राज कुमार को प्रभारी निरीक्षक कैंट और काशी विश्वनाथ मंदिर सुरक्षा में तैनात उप निरीक्षक विवेक कुमार पाठक को लालपुर-पांडेयपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article