{"_id":"67572bc04ca0796f7e0574eb","slug":"after-collision-vip-car-woman-snatched-keys-created-ruckus-road-car-removed-by-crane-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : VIP कार से टक्कर के बाद महिला ने छीनी चाभी, सड़क पर किया बखेड़ा; क्रेन से हटानी पड़ी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : VIP कार से टक्कर के बाद महिला ने छीनी चाभी, सड़क पर किया बखेड़ा; क्रेन से हटानी पड़ी कार
Mon, 09 Dec 2024 11:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:11 PM IST
सार
Varanasi News : कचहरी चाैराहे पर वीआईपी पास लगी कार से उतरी महिला का हंगामा देख हर कोई सन्न रह गया। लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने दूसरे कार की चाभी लेकर फरार हो गई। मामले के बाद पहुंची पुलिस ने क्रेन से दूसरी कार को हटवाया तब जाकर जाम से राहत मिल सकी।
विज्ञापन
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कचहरी चौराहे पर सोमवार की देर शाम वीआईपी पास लगी वैगनआर कार में दूसरी बलेनो कार टकरा गई। इसके बाद वैगनआर कार से उतरी महिला ने बलेनो चालक समेत अन्य कार सवार महिलाओं से गाली गलौज की। इस बीच गुस्से में बलेनो कार की चाभी छीनकर वैगनआर सवार महिला फरार हो गई।
विज्ञापन
देर तक तक कार के सड़क पर खड़े रहने से जाम लग गया। इस बीच, पुलिसकर्मियों ने क्रेन बुलाकर कार हटवाई। इस पर पीड़ित चालक और कार सवार महिला ने कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सारनाथ थाने के मवइया स्थित शिव विहार काॅलोनी निवासी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपने ड्राइवर के साथ कचहरी स्थित मिठाई दुकान पर जा रही थी। इसी बीच, दूसरी वैगनआर कार से मेरी बलेनो टच हो गई। इस पर वीआईपी पास लगी वैगनआर कार से एक महिला उतरी और मेरी कार की चाभी छीनकर फरार हो गई।
विज्ञापन
इससे मेरी गाड़ी सड़क पर ही खड़ी रही। शादी में जाने की व्यस्तता के बीच काफी दिक्कत हुई। ऑटो से घर जाना पड़ा। वंदिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वैगनआर की पहचान सारनाथ के अशोक विहार काॅलोनी के रूप में हुई।