फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   affic advisory issued in Varanasi for New Year 2023 celebration many routs closed

New Year 2023: नए साल के जश्न में गलती पड़ सकती है भारी, वाराणसी में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, ये रूट रहेंगे बंद

Sat, 31 Dec 2022 11:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 31 Dec 2022 11:24 PM IST
सार

वाराणसी में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत लोगों को बताया गया है कि कुछ क्षेत्रों को व्हीकल जोन घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
affic advisory issued in Varanasi for New Year 2023 celebration many routs closed
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गंगा पार जश्न मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव वर्ष पर रविवार को वाराणसी शहर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज और भदोही, गाजीपुर आने वाली निजी बसें, रोडवेज बसों को शहर की सीमा पर ही रोका जाएगा। वहीं, शाम पांच बजे के बाद रोडवेज बसें और निजी बसें शहर में आ सकेंगी।

विज्ञापन


गंगा घाट और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर नो व्हीकल जोन होगा। नशे में वाहन चलाने और अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों का चालान व सीज की कार्रवाई भी होगी। चार पहिया वाहनों को क्रेन की मदद से ट्रैफिक पुलिस लाइन में खड़ा कराया जाएगा।  यातायात पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाते हुए सख्त हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन


डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग और गोदौलिया-मैदागिन मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा। सोनारपुरा की तरफ से किसी भी प्रकार के वाहन को गोदौलिया नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को भेलूपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बेनिया से किसी भी प्रकार के वाहन रामापुरा की तरफ नहीं जा सकेंगे। रामापुरा से गोदौलिया की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। मैदागिन चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को  चौक होते हुए गोदौलिया नहीं जाने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ाव से राजघाट नहीं जा सकेंगे वाहन

भदऊ चुंगी से भैंसासुर घाट की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। इन वाहनों को रेलवे कॉलोनी के मैदान में खड़ा कराया जाएगा। सुजाबाद पुलिस चौकी से किसी भी वाहन को राजघाट पुल सिटी स्टेशन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामनगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। खिड़किया घाट मोड़ से किसी प्रकार के वाहन को खिड़किया घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। आशापुर चौराहा से किसी प्रकार वाहन को सारनाथ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पांडेयपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

लंका-अस्सी मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन

अस्सी घाट आने वाले वाहनों को लंका बैंक ऑफ बड़ौदा के आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रविन्द्रपुरी की तरफ भेजा जाएगा। रविदास गेट चौराहा से किसी प्रकार के वाहन को संकट मोचन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। दुर्गाकुंड से कोई भीवाहन संकट मोचन तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। अस्सी घाट तिराहा से किसी प्रकार के वाहन को रविदास पार्क की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। अस्सी घाट तिराहा से रविदास पार्क की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा। 

छावनी क्षेत्र में भी होगा डायवर्जन

छावनी क्षेत्र में भी डायवर्जन होगा। कैंट आशियाना तिराहा से किसी प्रकार के वाहनों को जेएचवी मॉल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अंबेडकर चौराहा, मिंट हाउस की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। नेहरू पार्क तिराहा से किसी प्रकार के वाहनों को जेएचवी मॉल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को नदेसर तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed