{"_id":"615df57e8ebc3e62a314f344","slug":"actress-pooja-hegde-collects-banarasi-paan-shares-pictures-from-her-trip-to-banaras-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने जमाया बनारसी पान, ट्विटर पर शेयर की बनारस यात्रा की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने जमाया बनारसी पान, ट्विटर पर शेयर की बनारस यात्रा की तस्वीरें
Thu, 07 Oct 2021 12:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:44 AM IST
सार
पूजा हेगड़े ने एक अन्य तस्वीर मंदिर के पास वाहन से साझा की है। इंटरनेट मीडिया में बनारसी लुक का सेंसेशन पूजा के ग्लैमरस लुक के साथ खूब चर्चा बटोर रहा है।
विज्ञापन
बनारसी पान जमातीं अभिनेत्री पूजा हेगड़े।
विस्तार
भगवान शिव की नगरी काशी में आकर पूजा हेगड़े पूरी तरह से शिव के रंग में रंगी नजर आईं। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा ने गंगा आरती देखी और बनारसी पान भी जमाया। सोशल मीडिया पर चार तस्वीरों को साझा करने के बाद पूजा के समर्थकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पूजा हेगड़े की इस दौरान कार के भीतर से ली गई सेल्फी भी काफी चर्चा में रही।
विज्ञापन
ज्यादार लोगों ने पूजा के ट्रेडिशनल लुक की तारीफ की। पूजा हेगड़े ने ट्विटर पर लिखा कि देवी गंगा और भगवान शिव के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहती हूं, जो उन्होंने मुझे अब तक दिया है। यह बहुत ही सुंदर गंगा आरती थी। तीसरी तस्वीर के साथ बनारसी पान खाते हुए अपनी तस्वीर साझा करते हुए पूजा ने लिखा कि अंत में खइके पान बनारस वाला गा सकते हैं।
विज्ञापन
इसमें पूरे विश्वास के साथ मेरा चेहरा नजर आ रहा है, खुशी के आंसू के साथ तीसरी तस्वीर इस बात का सबूत है। वहीं पूजा हेगड़े ने एक अन्य तस्वीर मंदिर के पास वाहन से साझा की है। इंटरनेट मीडिया में बनारसी लुक का सेंसेशन पूजा के ग्लैमरस लुक के साथ खूब चर्चा बटोर रहा है। पूजा तीन अक्तूबर को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुई थीं।
विज्ञापन