फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   action

लहरतारा चौकी इंचार्ज और चार सिपाही लाइन हाजिर, दो सिपाही निलंबित

Sat, 17 Oct 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
action
वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र में ट्रकों से अवैध वसूली के दो माह पुराने मामले में शुक्रवार को एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई की। एसएसपी ने लहरतारा चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव, मंडुवाडीह थाने के सिपाही महेंद्र सिंह, अनूप कुमार सिंह व नीरज राय और रोहनिया थाने के सिपाही जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही इस प्रकरण में मंडुवाडीह थाने के हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र गिरी और कांस्टेबल अंकित कुमार राय को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। वहीं, इस पूरे प्रकरण को लेकर मंडुवाडीह इंस्पेक्टर महेंद्र राम प्रजापति सहित 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि बीते छह अगस्त को मंडुवाडीह क्षेत्र में पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा प्राइवेट व्यक्ति से ट्रकों से अवैध वसूली कराने का मामला उजागर हुआ था। उस दौरान हेड कांस्टेबल तेजबहादुर यादव और कांस्टेबल बलवंत कुमार को निलंबित कर जांच का आदेश दिया गया था। प्रारंभिक जांच में हेड कांस्टेबल तेजबहादुर व धर्मेंद्र और कांस्टेबल बलवंत, अंकित, महेंद्र सिंह, अनूप, नीरज व जितेंद्र दोषी पाए गए हैं। इसलिए अब इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकरण में इंस्पेक्टर मंडुवाडीह महेंद्र राम और लहरतारा चौकी इंचार्ज अजय सजगता के साथ ड्यूटी न करने के दोषी पाए गए हैं, इसलिए इन दोनों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed