फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action against taxi drivers Four arrested for begging passengers at Varanasi airport 2 vehicles seized

टैक्सी चालकों पर कार्रवाई: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को घेरकर सवारी मांगते थे, चार गिरफ्तार; 2 वाहन जब्त

Tue, 10 Mar 2026 12:35 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 10 Mar 2026 12:35 AM IST
सार

Varanasi News: प्रशासन ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित चालकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
Action against taxi drivers Four arrested for begging passengers at Varanasi airport 2 vehicles seized
आरोपी को पकड़कर थाने लाई पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों को घेरकर जबरन सवारी लेने का दबाव बनाने वाले टैक्सी और ऑटो चालकों के खिलाफ पुलिस न कार्रवाई की है। थाना फूलपुर पुलिस ने अभियान चलाकर चार चालकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो वाहनों को जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन


बीते कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एयरपोर्ट के अराइवल क्षेत्र में कुछ टैक्सी और ऑटो चालक आने वाले यात्रियों को चारों तरफ से घेरकर सवारी लेने के लिए दबाव बनाते हैं। कई यात्रियों ने यह भी शिकायत की थी कि सवारी लेने से इनकार करने पर चालक अभद्र व्यवहार करते हैं और अनुचित भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें परेशान करते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कई चालक निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में खड़े होने के बजाय अराइवल लेन पर ही अपने वाहन खड़े कर देते थे और वहीं यात्रियों को रोककर सवारी के लिए पकड़ने का प्रयास करते थे। इससे एयरपोर्ट परिसर में अनावश्यक भीड़ एकत्र हो जाती थी और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने पूर्व में टैक्सी और ऑटो चालकों के साथ बैठक कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एयरपोर्ट परिसर में चार पुलिसकर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई गई। उन्हें ऐसे चालकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमित वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 

सोमवार को थाना फूलपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन कर यात्रियों को घेरकर परेशान करने वाले चार चालकों को गिरफ्तार किया और दो वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने सभी टैक्सी और ऑटो चालकों को सख्त हिदायत दी है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही रहें और किसी भी यात्री को घेरकर परेशान न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed