{"_id":"66ade6c7de1096c51f0ce255","slug":"accused-of-molestation-inspector-made-outpost-in-charge-then-order-cancelled-in-varanasi-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की किरकिरी: वाराणसी में दुष्कर्म का आरोपी दरोगा बना चौकी प्रभारी, फिर रद्द किया गया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की किरकिरी: वाराणसी में दुष्कर्म का आरोपी दरोगा बना चौकी प्रभारी, फिर रद्द किया गया आदेश
Sat, 03 Aug 2024 01:44 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:44 PM IST
सार
वाराणसी में दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को चौकी प्रभारी बना दिया गया था। उस पर दर्ज मुकदमों की जानकारी होने के बाद फिर से आदेश रद्द किया गया।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
42.50 लाख रुपये की डकैती के आरोप में दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय की गिरफ्तारी के बाद कमिश्नरेट के वरुणा जोन के कैंट थाने की नदेसर चौकी सुर्खियों में है। जिला जेल में बंद 2019 बैच का दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय गिरफ्तार होने से पहले तक नदेसर चौकी प्रभारी के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
नदेसर चौकी के नए प्रभारी के पद पर शुक्रवार को 2019 बैच के ही दरोगा धीरेंद्र प्रताप सिंह की तैनाती का आदेश हुआ। इसके बाद सामने आया कि दरोगा धीरेंद्र के खिलाफ गोरखपुर के शाहपुर थाने में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज है। इसे लेकर पुलिस की किरकिरी होने लगी कि दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को नदेसर चौकी की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में पूछे जाने पर डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने कहा कि दरोगा के खिलाफ पहले दर्ज मुकदमे की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलते ही दरोगा की तैनाती का आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन