फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accusation detaining female advocate for two hours SDM made serious allegation

Varanasi News: दो घंटे तक महिला अधिवक्ता को हिरासत में रखने का आरोप, हंगामा; SDM ने लगाया गंभीर आरोप

Fri, 13 Sep 2024 01:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 01:31 PM IST
सार

Varanasi News: महिला अधिवक्ता ने कहा कि वह एसडीएम कोर्ट में एक केस के फाइल के बारे में पूछताछ करने गई थी। वहीं एसडीएम ने कहा कि वह मुझे लिफाफा देने की कोशिश कर रही थी।

विज्ञापन
Accusation detaining female advocate for two hours SDM made serious allegation
सदर तहसील में विवाद के मामले में एसडीएम से बातचीत करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर तहसील में एक महिला अधिवक्ता को दो घंटे तक एसडीएम द्वारा हिरासत में रखे जाने का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी और हंगामा किया। सूचना पाकर सेंट्रल और बनारस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ही यूपी बार काउंसिल के सदस्य भी सदर तहसील पहुंचे। 

विज्ञापन


एडीएम सिटी की मौजूदगी में एसडीएम सदर के कार्यालय में अधिवक्ताओं की हंगामेदार बैठक हुई। बैठक के बाद तहसील बार एसोसिएशन, सदर के अध्यक्ष ने बताया कि आपसी सहमति से मामले का निस्तारण कर लिया गया है। किसी पक्ष को अब किसी से कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन


सेंट्रल बार एसोसिएशन की पूर्व उपाध्यक्ष 65 वर्षीय अधिवक्ता के अनुसार एक मामले की अपील एसडीएम सदर की कोर्ट में उन्होंने की है। उनके मुवक्किल ने पूछा कि अपील पर आदेश कब आएगा। इस पर वह एसडीएम सदर सार्थक अग्रवाल के चैंबर में गई थीं। एसडीएम सदर ने उनसे फाइल के बारे में पूछा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए
साथ ही, नाराजगी जताते हुए पेशकार से बोले कि फाइल लाओ, इनकी अपील खारिज कर देंगे। फिर उन्होंने कहा कि आप हमारे यहां कैसे आ गईं। हम आपको हिरासत में ले रहे हैं। इसके बाद उन्होंने हमें टॉयलेट तक नहीं जाने दिया और बैठाए रखा। अधिवक्ता ने बताया कि खुद को हिरासत में लिए जाने की जानकारी उन्होंने अपने साथियों को दी। 

सूचना पाकर बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह व महामंत्री कमलेश सिंह यादव, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरलीधर सिंह व महामंत्री सुरेंद्र नाथ पांडेय, यूपी बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह और तहसील बार एसोसिएशन सदर के अध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव के साथ ही कई अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे। 

अधिवक्ताओं के हंगामे की सूचना पाकर शिवपुर और कैंट थाने की फोर्स के साथ एसीपी कैंट विदुष सक्सेना और एडीएम सिटी आलोक वर्मा भी सदर तहसील पहुंचे। अधिवक्ताओं और अफसरों के साथ हुई बैठक में एसडीएम सदर ने कहा कि महिला अधिवक्ता उन्हें लिफाफा पकड़ाने का प्रयास कर रही थीं। इसलिए उन्हें कमरे से बाहर कर दिया गया था। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया था। एडीएम सिटी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले का पटाक्षेप हुआ।

फोटो जर्नलिस्ट को पीटा
हंगामे के दौरान फोटो खींचने पर अधिवक्ताओं के एक गुट ने एक दैनिक समाचार पत्र (अमर उजाला नहीं) के फोटो जर्नलिस्ट की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अधिवक्ताओं की भीड़ के बीच से फोटो जर्नलिस्ट को बाहर निकाला। वहीं, एक संवाददाता का मोबाइल अधिवक्ताओं ने छीन लिया था। फोटो न खींचने की शर्त पर अधिवक्ताओं ने मोबाइल लौटा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed