{"_id":"67b947da762a89752f0abfe6","slug":"accident-in-varanasi-six-people-died-in-hospital-eight-people-are-fighting-life-and-death-2025-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident in Varanasi: हादसे में मृतकों की संख्या हुई छह, पहले दिन पांच लोगों ने तोड़ा था दम; आठ का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Varanasi: हादसे में मृतकों की संख्या हुई छह, पहले दिन पांच लोगों ने तोड़ा था दम; आठ का चल रहा इलाज
Sat, 22 Feb 2025 09:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:15 AM IST
सार
Varanasi Road Accident : मिर्जामुराद नेशनल हाईवे पर बीते शुक्रवार को खड़े ट्रक में एक क्रूजर की टक्कर हो गई थी। वाहन में बैठे लोग महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे में पांच लोगों की माैत हुई थी। शनिवार को मृतकों की संख्या छह हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद वाहनों के उड़े परखच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident in Varanasi Today: मिर्जामुराद के रूपापुर (भेड़हरा) गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुए हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई। शनिवार को अस्पताल में इलाज के दाैरान कर्नाटक निवासिनी सुलोचना (50) ने दम तोड़ दिया। वहीं, अभी भी आठ घायलों को इलाज जारी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मिर्जामुराद थाने की पुलिस के साथ ही गोमती जोन के पुलिस अफसर पहुंचे थे। घायलों को अस्पताल जबकि शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था। आशंका जताई गई है कि क्रूजर के चालक को झपकी आने से हादसा हुआ था।
विज्ञापन
कर्नाटक के रजिस्ट्रेशन नंबर की क्रूजर जीप से चालक सहित 14 श्रद्धालु वाराणसी से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। रूपापुर (भेड़हरा) में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार क्रूजर जीप जा घुसी। कर्नाटक के बीदर के लाडगेरी निवासी संतोष (50), उनकी पत्नी सुनीता (48) व उनकी मां लीलावती (68), लक्ष्मी (42) और नागमर पाली की कलावती (65) की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में सुलोचना (40), सुजाता (35), कविता (35), अनीता (35), खुशी (13), गणेश (15), साई (18), भगवत (25) और शिवा (22) घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक के चालक का पता नहीं लगा। पुलिस ने ट्रक और क्रूजर जीप को कब्जे में ले लिया है। एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल और डीसीपी गोमती जोन मौके पर पहुंचे।
होती रहती हैं मौतें, पुलिस पर नहीं होता है असर
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर अनावश्यक खड़े रहने वाले मालवाहक अकसर हादसों की वजह बनते हैं। लोगों की मौत भी होती है। बावजूद वाहन चालकों के खिलाफ मिर्जामुराद, राजातालाब और रोहनिया थाने की पुलिस कार्रवाई नहीं करती।
7 फरवरी को लालपुर चट्टी (मिर्जामुराद) के पास महाकुंभ से लौट रहे दर्शनार्थियों भरी मालवाहक मैजिक में एक कार पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मैजिक पलट गई और वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
बीते 10 अक्तूबर 2024 की सुबह गुड़िया बॉर्डर के पास हाईवे पर खड़े डंपर के पीछे तेज रफ्तार घुस गई थी। हादसे में दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर खड़े होने वाले मालवाहक आए दिन हादसे की वजह बनते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, पांच लोगों की मौत; वाहन में बुरी तरह फंसे थे शव
रूपापुर (भेड़हरा) गांव में हाईवे पर सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत और नौ के घायल होने से इलाके के ग्रामीण भी खासे दुखी दिखे। ग्रामीणों का कहना था कि हाईवे पर मालवाहक खड़े होने ही क्यों दिए जाते हैं? ढाबे वाले मालवाहकों को रुकवाते हैं तो हाईवे से हट कर उनके खड़े होने की व्यवस्था भी कराएं। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
बोले अधिकारी
घायलों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और वह कर्नाटक से रवाना हो चुके हैं। - प्रमोद कुमार, डीसीपी गोमती जोन