{"_id":"5fc63d285572f0248f430ad3","slug":"accident-in-sonbhadra-youth-dies-in-truck-and-bike-collision-near-bagghanala-another-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: बग्घानाला के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: बग्घानाला के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी
Tue, 01 Dec 2020 06:26 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 01 Dec 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सोनभद्र जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र में म्रलगवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के बग्घानाला के समीप शाम करीब साढ़े पांच बजे की है।
विज्ञापन
ट्रक और बाइक जोरदार टक्कर में दो बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थी, तभी गंभीर रूप से घायल एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। पुलिस मृतक और घायल युवकों की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन