फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident between roadways bus and truck in azamgarh many injured

आजमगढ़ में रोडवेज बस और ट्रक की सीधी टक्कर, 12 लोग घायल

Sun, 06 Jan 2019 10:12 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: shashikant misra Updated Sun, 06 Jan 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Accident between roadways bus and truck in azamgarh many injured
दुर्घटना बस और ट्रक - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूनापार बड़ागांव पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित ट्रक और रोडवेज की बस में आमने-सामने की टक्कर में 12 बस यात्री घायल हो गए। जबकि ट्रक के चालक और खलासी बच गए।
विज्ञापन


हादसा शनिवार की सुबह सात बजे हुआ। रोडवेज बस गोरखपुर डिपो से यात्रियों को बैठाकर प्रयागराज जा रही थी। पुलिस ने घायलों को पीएचसी अजमतगढ़ में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह प्रयागराज डिपो की बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर से प्रयागराज जा रही थी। जबकि ट्रक सोनभद्र से माल लादकर गोरखपुर जा रहा था। सुबह सात बजे जीयनपुर कोतवाली पूनापार बड़ागांव पेट्रोल पंप के पास दोनों अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे में रोडवेज बस चालक विजय कुमार सिंह (51) निवासी दशपुर सीतामढ़ी- भदोही, परिचालक नेहाल राय (45) निवासी नैनी-प्रयागराज, यात्रियों में मनोज कुमार (30), मुकेश सोनकर (27), हनुमान सोनकर (30), मुराली सोनकर (52), धर्मेंद्र (30), कौशिल्या राय (60), लौंगी देवी (45), सुनील श्रीवास्तव (50), धर्मा सोनकर (65) और जगवंता (45) घायल हो गए।

जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed