फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Abu Azmi Sed, Not difrent Between Ovaise & Togadia

अबु आसिम आजमी ने कहा,ओवैसी और तोगड़िया में कोई अंतर नहीं

Mon, 25 May 2015 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 25 May 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
Abu Azmi Sed, Not difrent Between Ovaise & Togadia
वाराणसी। विश्व हिंदू परिषद के प्रवीण भाई तोगड़िया और मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुसलमिन के नेता असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं है। दोनों ही धर्म के नाम पर अलगाव की राजनीति करने में लगे हैं। ये बात समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबु आसिम आजमी ने रविवार को कही। गोदौलिया स्थित एक होटल में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जनता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नकार दिया है और यह पार्टी तभी उबर सकती है जब कोई किसानों का हितैषी इसका नेतृत्व करे।
विज्ञापन


मैदागिन में एक सम्मान समारोह में शिरकत करने आए आजमी ने कहा कि आज अल्पसंख्यक समाज का कोई भी व्यक्ति सीधे मुख्यमंत्री से मिल सकता है। मुसलमानों के लिए अखिलेश यादव की सरकार ने जितना काम किया है, उतना किसी अन्य सरकार ने नहीं किया। नरेंद्र मोदी बातों के नेता हैं। लच्छेदार बातें करने के मामले में उनको सौ में सौ अंक दूंगा। उन्होंने जनता को बरगलाकर वोट तो
विज्ञापन


जरूर ले लिया लेकिन काम कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने आते हैं तो वे मुस्लिम मतों का विभाजन कर भाजपा को ही फायदा पहुंचाएंगे। ओवैसी जिस तरह के  सांप्रदायिक भाषण देते हैं, उससे अलगाववाद को ही बढ़वा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हज पर जाने वालों को महंगी अटैची ले जाने और कुर्बानी के नाम पर शुल्क वसूलने की तैयारी की जा रही
विज्ञापन
विज्ञापन


है, इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार विकास के काम कर रही है और अगली बार भी यहां हमारी सरकार बनेगी। जनता सबके कामों को देखती और समझती है। शाम को हुए सम्मान समारोह में गणेश गुप्ता, इस्तेकबाल कुरैशी, लालू यादव ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed