फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   AAP MP Sanjay Singh detained in varanasi who was going to tiranga Sankalp Yatra without permission

वाराणसी: हिरासत में लिए गए 'आप' सांसद संजय सिंह, बिना अनुमति निकालने जा रहे थे तिरंगा संकल्प यात्रा

Thu, 21 Oct 2021 02:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 21 Oct 2021 02:25 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह कचहरी से लहुराबीर के बीच तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करने बनारस पहुंचे थे। इस यात्रा को जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी।

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh detained in varanasi who was going to tiranga  Sankalp Yatra without permission
'आप' सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरंगा संकल्प यात्रा का नेतृत्व करने के लिए वाराणसी पहुंचे आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह  को कमिश्नरेट पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गुरुवार सुबह भेल स्थित गणेशपुर तरना  के पास एयरपोर्ट रोड पर पुलिस ने उन्हें रोका और हिरासत में लिया। इस दौरान वो पुलिसकर्मियों के साथ उलझते भी दिखे।

विज्ञापन


वो बार-बार उस आदेश की प्रति मांग रहे थे जिसके आधार पर उन्हें पुलिस ने रोका था। उन्होंने कहा कि वाराणसी में हर पार्टी रैली कर रही है। किसी को भी आने से नहीं रोका गया। मुझे किस कानून के तहत रोका जा रहा है। मैं कहां जा रहा हूं, किसी काम से आया हूं, इससे पुलिस को कोई मतलब नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

पढ़ेंः प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर विरोध में उतरे कांग्रेसी, निकाला मशाल जुलूस तो पुलिस से हुई नोकझोंक
विज्ञापन
विज्ञापन


आप नेता संजय सिंह कचहरी से लहुराबीर के बीच तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करने बनारस पहुंचे थे। हालांकि इस यात्रा को जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी। बावजूद इसके संजय सिंह अपने पार्टी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने की तैयारी में जुटे थे। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने संजय सिंह को हिरासत में लिया है। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।
हाईवे पर समर्थकों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इस पर 26-27 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। 

'आप' सांसद ने कहा- मेरे साथ कोई भी घटना घट सकती है

AAP MP Sanjay Singh detained in varanasi who was going to tiranga  Sankalp Yatra without permission
संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

इधर, हिरासत में लिए जाने के बाद आप सांसद ने राज्य सभा के सभापति से गुहार लगाई। उन्होंने ट्वीट कर कहा- माननीय सभापति जी मुझे गैरकानूनी ढंग से वाराणसी शिवपुर में भारी पुलिस बल के साथ रोका गया है। मेरे साथ कोई भी घटना घटित हो सकती है। कृपया तत्काल हस्तक्षेप करें।   हिरासत के दौरान संजय सिंह पुलिसकर्मियों पर गुस्सा हो रहे थे और बार-बार अपने हिरासत में लिये जाने के आदेश की कॉपी मांग रहे थे।

योगी सरकार पर हमलावर केजरीवाल की पार्टी

राज्यसभा सांसद संजय सिंह को वाराणसी पुलिस ने हिरासत में लिया तो आम आदमी पार्टी ने सूबे की योगी सरकार पर हमला बोला। आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि अपने ही देश में तिरंगा यात्रा निकालना गुनाह कैसे हो सकता है?


तिरंगा फहराने वाले की गिरफ्तारी क्यों? ये कैसा कानून है? वहीं संजय सिंह ने वीडिया बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ को तिरंगा झंडा से डर लगता है। अपने देश में तिरंगा यात्रा को अवैध कैसे घोषित किया जा सकता है। उन्होंने पूछा कि आखिर तिरंगे से भाजपा को डर क्यों लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed