{"_id":"5dede6398ebc3e1bec1e2e00","slug":"aamir-khan-arrives-in-varanasi-to-shooting-lal-singh-chadha-movie","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए काशी पहुंचे आमिर खान, गंगा घाटों पर गूंजेगा लाइट-कैमरा-एक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए काशी पहुंचे आमिर खान, गंगा घाटों पर गूंजेगा लाइट-कैमरा-एक्शन
Mon, 09 Dec 2019 12:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी के घाटों पर एक बार फिर से कैमरा, एक्शन और कट की आवाज गूंजेगी। अभिनेता आमिर खान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता से बनारस आए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को फिल्म अभिनेता आमिर खान कोलकाता से वाराणसी आने वाली इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई713 से सुबह 9.05 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनके प्रशंसकों ने देखते ही उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास किया लेकिन वे रुके नहीं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद वे सीधे टर्मिनल भवन के बाहर निकले और वाहन में बैठकर शहर की ओर निकल गए। आमिर वाराणसी में अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
अस्सी घाट स्थित गैंगेज होटल में उनकी पूरी टीम ठहरी हुई है। सोमवार से ही शहर के विभिन्न लोकेशनों पर 'लाल सिंह चडढा' फिल्म की शूटिंग होनी है। कोलकाता में एक दिन की शूटिंग के बाद फिल्म के अगले हिस्सों की शूटिंग के लिए पूरी टीम अब वाराणसी में है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार लाल सिंह चड्ढा विदेशी फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी रिमेक है।