फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aagaman Sanstha and Brahma Sena Members visited 12 temples and appealed to make Kashi meat and alcohol free

Varanasi News: 12 मंदिरों के दर्शन कर काशी को मांस और मदिरा मुक्त करने की लगाई अर्जी

Mon, 12 Aug 2024 04:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 12 Aug 2024 04:16 PM IST
सार

आगमन संस्था और ब्रह्म सेना के सदस्यों ने 12 मंदिरों के दर्शन कर काशी को मांस-मदिरा मुक्त करने की महादेव से अर्जी लगाई। मांग पत्र में काशी के अंतरगृही क्षेत्र में अयोध्या और वृंदावन के तर्ज पर मांस मदिरा के बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की बात लिखी थी।

विज्ञापन
Aagaman Sanstha and Brahma Sena Members visited 12 temples and appealed to make Kashi meat and alcohol free
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी को मांस मदिरा मुक्त क्षेत्र घोषित करने की मांग तेज हो गई है। काशी के अंतरगृही क्षेत्र में मांस मदिरा की बिक्री और सेवन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के लिए आगमन संस्था और ब्रह्म सेना के सदस्यों ने काशी में 12 शिव मंदिरों की यात्रा कर महादेव को अर्जी सौंपी।

विज्ञापन


रविवार की सुबह गौरी केदारेश्वर के जलाभिषेक से यात्रा की शुरुआत हुई। गौरी केदारेश्वर का जलाभिषेक कर उनको मांग पत्र सौंपा गया। इसके बाद बैजनत्था स्थित बैजनाथ, कमच्छा के घृष्णेश्वर, सिगरा टीला स्थित मल्लिकार्जुन महादेव, लक्सा रामेश्वर कुंड स्थित रामेश्वर, हौजकटोरा में त्र्यंबकेश्वर, महामृत्युंजय मंदिर में महाकालेश्वर, पठानी टोला में ओंकारेश्वर, भोसला घाट में नागेश्वर महादेव, नेपाली खपड़ा काशीकरवत में भीमाशंकर महादेव, विश्वनाथ धाम में काशी विश्वनाथ और मानमंदिर घाट के समीप सोमेश्वर महादेव के दर्शन किए। 
विज्ञापन


मंदिरों में दर्शन और सामूहिक जलाभिषेक के बाद महादेव को मांग पत्र भी सौंपा गया। मांग पत्र में काशी के अंतरगृही क्षेत्र में अयोध्या और वृंदावन के तर्ज पर मांस मदिरा के बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की बात लिखी थी। आगमन संस्था के संस्थापक और ब्रह्म सेना के प्रमुख डॉ. संतोष ओझा ने पीएम मोदी और सीएम योगी को इसके लिए पत्र भेजा है और अब इस मांग को लेकर काशीपुराधिपति से गुहार लगाई गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed