{"_id":"682382be5f2a4a48030bdd57","slug":"a-young-man-who-came-to-kashi-from-delhi-for-work-committed-suicide-in-a-hotel-room-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काम के सिलसिले में दिल्ली से काशी आए युवक ने होटल के कमरे में की खुदकुशी, पुलिस कर रही तफ्तीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काम के सिलसिले में दिल्ली से काशी आए युवक ने होटल के कमरे में की खुदकुशी, पुलिस कर रही तफ्तीश
Tue, 13 May 2025 11:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 13 May 2025 11:54 PM IST
सार
इमलिया घाट स्थित होटल में युवक ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक किसी काम के सिलसिले में काशी आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कैंट थाना क्षेत्र के इमलिया घाट स्थित एक होटल में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के लिबासपुर इलाके के गली नंबर-9 के निवासी रितेश (30) के रूप में हुई है। सूचना पाकर कैंट थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
होटल वाराणसी विला के प्रबंधक प्रवीण झा के अनुसार, रितेश सोमवार की शाम किसी काम के सिलसिले में वाराणसी आया था। मंगलवार की सुबह उसका एक परिचित फुलवरिया निवासी प्रदीप उससे मिलने होटल आया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नहीं खुला तो उसने होटल के स्टाफ को सूचना दी।
विज्ञापन
कमरे की दूसरी चाबी से उसका दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर रितेश का शव पंखे से लटका मिला। उधर, कैंट थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन