फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a trouble creates in vishwnath temple after hair stylist jawed habib visit

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के विश्वनाथ मंदिर जाने पर बखेड़ा

Wed, 05 Apr 2017 03:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 05 Apr 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
a trouble creates in vishwnath temple after hair stylist jawed habib visit
काशी विश्वनाथ - फोटो : amarujala
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के मंगलवार को काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। उनके दर्शन-पूजन को लेकर जद्दोजहद तब शुरू हुई जब वे वहां से जा चुके थे। ज्ञानवापी पुलिस ने उनके साथ मंदिर में गए परिचितों को बुलवाकर पूछताछ की।
विज्ञापन


जावेद  के दर्शन के बाबत लिखित सफाई लेने के बाद पुलिस ने उनको जाने दिया। हेयर स्टाइलिस्ट जावेद लक्सा में एक सलोन के उद्घाटन के लिए आए थे। गौरतलब है कि मंदिर के नियमों के अनुसार परिसर में किसी भी गैर हिंदू धर्मावलंबी के प्रवेश की मनाही है।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब तीन बजे जावेद हबीब बाबा विश्वनाथ दरबार पहुंचे। रुटीन चेकिंग के बाद छत्ताद्वार से उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया। बाबा के दर्शन के बाद अन्नपूर्णा माता के दरबार में मत्था टेक कर हबीब बाहर निकले। जावेद के मंदिर से जाने के कुछ देर बाद ही सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन के इस प्रकरण की सूचना तत्काल एएसपी (ज्ञानवापी सुरक्षा) शशिकांत तिवारी को दी गई। जावेद  को साथ लेकर आए दशाश्वमेध के रहने वाले मनोज दुबे को पुलिस ने बुलवाकर पूछताछ की। इसके बाद हबीब के बारे में लिखित प्रार्थनापत्र लेकर उन्हें छोड़ दिया गया।

उल्लेखनीय है कि जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का एक और सलोन वाराणसी में मंगलवार को शुरू हुआ। 

लक्सा में खुला जावेद हबीब का सलोन 

a trouble creates in vishwnath temple after hair stylist jawed habib visit
उद्घाटन अवसर पर आए जावेद हबीब - फोटो : अमर उजाला
जाने माने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का एक और सलोन वाराणसी में मंगलवार को शुरू हुआ। इसका उद्घाटन स्वयं जावेद हबीब ने किया। लक्सा स्थित ईश्वर टावर में जावेद हबीब का ये सलोन खोला गया है। उद्घाटन अवसर पर आए जावेद हबीब ने सलोन मे महिलाओं को बालों के देखभाल के कई टिप्स दिए।

कई हेयर स्टाइल और हेयर कट के बारे में उन्हें बताया। बताया कि बालों में हफ्ते में कम से कम तीन बार तेल जरूर लगाना चाहिए। इससे बाल मजबूत होते हैं और आवश्यक पोषक उसे मिलता है। बताया कि बालों को रोजाना शैंपू से धाना चाहिए। शैंपू के बाद कंडीशनर जरूर लगाना चाहिए। डाइट का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। बता दें कि लक्सा स्थित सलोन की फ्रंचाइजी अमित त्रिवेदी ने ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed