फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A temporary bed of one thousand beds will be built at BHU Stadium

बीएचयू स्टेडियम में एक हजार बेड का बनेगा अस्थायी कोविड अस्पताल

Tue, 20 Apr 2021 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
A temporary bed of one thousand beds will be built at BHU Stadium
कोरोना संक्रमण की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बीएचयू के स्टेडियम में एक हजार बेड का अस्थायी बेड बनाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर डीआरडीओ ने पांडाल में अस्पताल निर्माण का सर्वे भी शुरू कर दिया है। 15 दिनों में अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं से युक्त अस्थायी अस्पताल तैयार कर लिया जाएगा। सर्किट हाउस में एमएलसी व कोविड प्रभारी एके शर्मा की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों की सोमवार को बैठक हुई। इसमें अस्थायी अस्पताल के निर्माण से लेकर संचालन तक पर चर्चा की गई। एमएलसी एके शर्मा ने बताया कि जर्मन हैंगर से निर्मित यह अस्पताल अगले दो हफ्तों में डीआरडीओ द्वारा 24 घंटे कार्य करते हुए तैयार कर लिया जाएगा। इस अस्पताल के लिए विद्युत आपूर्ति, पानी तथा सीवर के कनेक्शन के लिए फील्ड विजिट संबंधित अधिकारियों द्वारा सोमवार से ही प्रारंभ कर दिया गया है। डीआरडीओ के द्वारा फार्मेसी, आक्सीजन सप्लाई, मर्चरी आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। यहां बता दें कि वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोविड की बिगड़ी व्यवस्था पर प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी। इसके बाद से माना जा रहा था कि व्यवस्था में सुधार होगा। कारण, सुविधाओं के अभाव में मरीज दर-दर भटक रहे हैं। उधर, आक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति को लेकर कवायद की जा रही है। बैठक में एमएलसी एके शर्मा के अलावा मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, नगर आयुक्त गौरांग राठी सहित डीआरडीओ, बीएचयू, सीपीडब्ल्यूडी, विद्युत के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अस्थाई अस्पताल के लिए
डाक्टर्स, मेडिकल स्टाफ व अन्य टेक्नीशियन की व्यवस्था में प्रशासन अभी से युद्ध स्तर पर जुट गया है। बीएचयू के डाक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का डाटा भी इस अस्पताल के लिए तलब किया गया है। एक ही स्थान पर अधिक से अधिक मरीजों का इलाज सुगमता से किया जा सकेगा। इसके लिए दूसरे जिलों के स्टॉफ का ब्यौरा तलब कर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे और कैंसर अस्पताल में कोविड बेड
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि रेलवे और होमी भाभा कैंसर अस्पताल के एक हिस्से को कोविड अस्पताल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए बातचीत हो गई है। इसमें स्टॉफ और अस्पताल के ब्लाक को चिह्नित कर कार्रवाइ शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्सीजन की व्यवस्था पटरी पर नहीं
गंभीर मरीजों की बढ़ती संख्या और आक्सीजन की मांग के चलते यह व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। प्रशासन ने पांच हजार सिलेंडर की मांग भेजी है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मांग के सापेक्ष महज 70 फीसदी आक्सीजन मिल रहा है। आपूर्ति को पूरा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed