फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A student, fed up with harassment, hanged herself, accused arrested

Varanasi News: छेड़खानी से तंग छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A student, fed up with harassment, hanged herself, accused arrested
बदलापुर। छेड़खानी से तंग आकर कक्षा 10 की एक छात्रा ने रविवार की दोपहर में फंदे से लटककर जान दे दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को सोमवार को पुलिस ने कलिंजरा मोड़ से गिरफ्तार किया है। मृतका कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा थी। पिता का आरोप है कि एक युवक उसे परेशान कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार की शाम को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि बीते शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद वह कोचिंग पढ़ने गई थी। आरोप है कि वहां आरोपी भी पहुंच गया। इसकी जानकारी होने पर पिता भी मौके पर पहुंचे। डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। इस पर युवक ने माफी मांग ली, इसके बाद उस समय मामला शांत हो गया। पिता का आरोप है कि रविवार की सुबह युवक उनके घर पहुंचा और धमकी दी। कहा कि वह उनकी बेटी को भगा ले जाएगा। जो करना हो कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed