फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A short circuit caused a fire in a closed flat, burning goods worthbefore the daughter's wedding.

Varanasi News: शॉर्ट सर्किट से बंद फ्लैट में लगी आग, बेटी की शादी से पहले चार लाख का सामान जला

Thu, 16 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in a closed flat, burning goods worthbefore the daughter's wedding.
जैतपुरा थाना क्षेत्र के अशोक बिहार कालोनी फेज 1 में स्थित एटीएस कार्यालय के सामने मकान में लगी
फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में बुझाई आग, घटना के समय परिवार से सदस्य गए थे बाहर
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। अशोक विहार कॉलोनी फेज-1 में राज किशोर सिंह के तीन मंजिला फ्लैट में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय फ्लैट में कोई नहीं था। परिवार के सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग से एसी, टीवी, फ्रिज, पंखे समेत चार लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया।
फ्लैट मालिक राज किशोर सिंह के बेटी की नवंबर में शादी है। मूलरूप से चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज गांव निवासी राज किशोर सिंह तीन मंजिला फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं। प्रथम तल पर दूसरा परिवार निवास करता है, जबकि ऊपर के दो तल पर राज किशोर सिंह का परिवार रहता है। मंगलवार सुबह राज घर के बाहर थे। उनकी पत्नी बीएलओ नीलम सिंह ड्यूटी पर चली गई थीं। बेटी नैना अपने बुटीक गई थीं। बेटा अभिषेक सिंह फिजियोथैरेपी का कोर्स सीखने इंस्टिट्यूट गया था। घर में ताला बंद था। 11 बजे फ्लैट से धुआं और आग की लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने राज किशोर सिंह और दमकल विभाग को फोन कर आग लगने की सूचना दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राज किशोर सिंह ने बताया कि बेटी नैना की शादी के लिए सामान जुटाए जा रहे थें, लेकिन आग से सामान जल गए। थाना प्रभारी जैतपुरा उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन


समय पर नहीं पहुंचती फायर ब्रिगेड तो फैल सकती थी आग
घटना की सूचना मिलने पर राज किशोर सिंह और उनके परिवार के सदस्य तत्काल घर पहुंचे। जला हुआ सामान देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि घरेलू सामान के साथ शादी की तैयारियों पर असर पड़ा है। लोगों ने बताया कि समय रहते दमकल विभाग नहीं पहुंचता तो आग विकराल रूप धारण कर सकती थी और आसपास के अन्य फ्लैट भी जद में आ सकते थे। आग का गुबार फ्लैट की खिड़की और दरवाजे से बाहर आ रहा था। फ्लैट की खिड़की पर लगे शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article