फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A population of four lakhs suffer due to powercut

चार लाख की आबादी दिन भर रही अंधेरे में

Mon, 23 Mar 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
A population of four lakhs suffer due to powercut
लालगंज। क्षेत्र में सोमवार को एक लाख 32 हजार केवी उपकेंद्र की गड़बड़ी से दो विकास खंडों की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। जिसके कारण तहसील क्षेत्र की चार लाख आबादी दिनभर बिजली को लेकर परेशान रही। यह दूसरी बार है जब यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके पहले आंधी व ओलावृष्टि के चलते उपरौध क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था फेल हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि ग्रिड फेल हो गया है। गड़बड़ी होने के बाद से विद्युत विभाग के कर्मचारी उसे ठीक करने में लगे हुए थे लेकिन शाम तक विद्युत बहाली के आसार नहीं बने थे। एक तरफ कोराना के चलते जहां लोग घर से निकलने को तैयार नहीं है। वहीं विद्युत आपूर्ति ठप होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। क्षेत्र के प्रमुख बाजार लालगंज,दुबार,हरिया,रतेह,ड्रमंडगंज,बरौंधा,लहंगपुर,बरकछ में कारोबार प्रभावित हुआ है। आटा चक्की, सबमर्सिबल, पेयजल की व्यवस्था ध्वस्त रही। लहंगपुर, लालगंज, पतार कला, बरकछ, रेही ,गंगहरा, उसरी, रजई ,कटाई लालापुर बस्तरा खुर्दा , बामी धसड़ा, बसकोप,बरडिहा,बसही, राजापुर,बलौदा,हलिया विकास खंड प्रभावित हुआ है। उपकेंद्र के कर्मचारी का कहना है कि गड़बड़ी ठीक होने पर ही आपूर्ति संभव होगी। अधिशासी अभियंता प्रथम एके सिंह ने कहा कि मरम्मत की जा रही है। शीघ्र ही आपूर्ति शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed