{"_id":"6085aeb6fc4e4a06ba2d8c95","slug":"a-little-relief-1092-remedicivir-injections-given-to-private-covid-hospitals-in-varanasi-price-rs-899","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी राहत : वाराणसी में निजी कोविड अस्पतालों को मिले 1092 रेमडेसिविर इंजेक्शन, कीमत 899 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोड़ी राहत : वाराणसी में निजी कोविड अस्पतालों को मिले 1092 रेमडेसिविर इंजेक्शन, कीमत 899 रुपये
Mon, 26 Apr 2021 12:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:41 AM IST
सार
जिलाधिकारी बोले, निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लेने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के निजी कोविड अस्पतालों को रविवार को 1092 रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए। इसके बाद इंजेक्शन को लेकर चल रहा संकट भी कुछ हद तक दूर हो गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि निजी अस्पतालों की मांग के सापेक्ष शत-प्रतिशत इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इंजेक्शन का मूल्य 899 रुपये है। कोई भी चिकित्सालय द्वारा यदि निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि मरीजों से लिया जाता है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए रविवार को अलायंस हॉस्पिटल, आलोक, अनंत हॉस्पिटल, दीर्घायु हॉस्पिटल, फोर्ड हॉस्पिटल,, कुलवंती हॉस्पिटल, लक्ष्मी हॉस्पिटल, मनी हॉस्पिटल एवं मैक्सवेल हॉस्पिटल को 24-24 इंजेक्शन, जबकि अपेक्स हॉस्पिटल को 96, डीपी मेडिकल सेंटर को 18, गैलेक्सी हॉस्पिटल को 48, ज्ञान विष्णु हॉस्पिटल को 12, एचआईएमएस को 96, इन्द्रा हॉस्पिटल को 12, जनता हॉस्पिटल को 12 तथा मेडविन हॉस्पिटल को 48 इंजकेशन दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा मेरिडियन अस्पताल को 24, न्यू जागृति हॉस्पिटल को 12, नोवा हॉस्पिटल को 24, ओरीयाना हॉस्पिटल 48, पॉपुलर हॉस्पिटल को 96, रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल को 24, रामविलास हॉस्पिटल को 24, एसएयस हॉस्पिटल 18, साईनाथ हॉस्पिटल को 24, सन्मुख हॉस्पिटल को 18, सार्थक सरजिक को 18, शरभ हॉस्पिटल को 12, शिव सर्जिकल को 24, शिवम हॉस्पिटल को 48, शुभम को 24, सिंह मेडिकल को 24, सर्वोदय को 24, त्रिमूर्ति हॉस्पिटल को 24, उपकार एवं वरसोया हॉस्पिटल को 12-12 इंजेक्शन दिया गया।
विज्ञापन