{"_id":"140-81043","slug":"Varanasi-81043-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और सास को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और सास को मारा चाकू
Varanasi
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पत्नी की विदाई ना होने से क्षुब्ध युवक ने पत्नी और सास को चाकू मार घायल कर दिया। घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के जिउधीपुर की है। पत्नी और सास को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामनगर थाना क्षेत्र के मटना गांव के रहने वाले पुनवासी की शादी करीब तील साल पूर्व जिउधीपुर की रहने वाली रानी देवी की बेटी रेनू से हुई थी। रेनू दो माह से मायके में ही रह रही थी। एक साल की बेटी भी है। पुनवासी शनिवार को रेनू की विदाई कराने ससुराल पहुंचा था। रेनू का कहना था कि पुनवासी अपना मकान बना लेगा वह तभी ससुराल जाएगी। इसी बात से पुनवासी नाराज हो गया। कहासुनी के बीच ही पुनवासी ने सब्जी काटने वाले चाकू से रेनू पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई सास रानी देवी पर भी हमला कर दिया। शोर सुनने के बाद पहुंचे पडोसियों ने रेनू और रानी को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का इलाज कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुनवासी मौके से भाग गया है। वह शराब का आदि बताया गया है।