फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फिर अगले साल के लिए टल गई शादी

फिर अगले साल के लिए टल गई शादी

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बारात आई ही थी कि घराती और बाराती में न जाने क्या विवाद हुआ कि शादी अगले साल के लिए टाल दी गई। जी हां, ऐसा ही होता है हर साल, सालार मसऊद गाजी मियां के मेले में। उनकी शादी किसी न किसी विवाद के चलते परंपरागत रूप से हर साल टल जाती है।
विज्ञापन

रविवार को गाजी मियां के मेले की शुरुआत सालारपुरा में हुई। हालांकि एक दिन पहले ही यहां चहल पहल बढ़ गई थी लेकिन मुख्य मेला आज था। सुबह से ही आसपास के साथ ही पूर्वांचल भर से अकीदतमंदों का रेला सालारपुरा में टूट पड़ा था। बुजुर्ग बच्चे और महिलाएं मेले का लुत्फ लेते रहे। खासकर धोबी समुदाय की संख्या अधिक रही। उन्होंने मन्नत के दौरान मुर्गे की बलि दी और मलीदे का प्रसाद गाजी मियां को चढ़ाया। क्षेत्र में सैकड़ों अस्थायी लगी दुकानों में भीड़ रही। बच्चों ने चरखी और झूले का जमकर आनंद लिया। मध्य रात्रि में जैनपुरा स्थित अलीमुल्ला के आवास से गाजी मिया की बारात निकली, जो छोहरा, जैतपुरा, कमालपुरा और जमालुद्दीनपुरा होते हुए सालारपुर स्थित गाजी मियां के आस्ताने पर पहुंची। इस दौरान लाखों की भीड़ गाजी मियां की शादी की साक्षी बनने को बेताब रही। बाराती आस्ताने में पहुंचे ही थे कि घराती और बाराती में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। फिर क्या था। शादी अगले साल के लिए टाल दी गई।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में सुल्तान क्लब समेत कई क्लबों ने सामाजिक कार्य के लिए मंच लगाए थे। जहां भूले भटके बच्चों को उनके परिजनो से मिलाने के साथ ही बीमार लोगों का मुफ्त में दवाएं भी दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
इस बार नहीं आई आंधी पानी
वाराणसी। मान्यता है कि गाजी मियां की शादी के दिन अंधी-पानी जरूर आता है। लेकिन इस बार लोगों को चुभती धूप और गर्मी का एहसास हुआ। रह-रह कर लोग आसमान की ओर निगाह मारते रहे कि परंपरानुसार तेज हवाएं, बूंदे आदि पड़ें। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोग कुदरत के इस तरह मुंह मोड़ लेने से चकित रहे।

0000
सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम
वाराणसी। मेला क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पर्याप्त संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। समय-समय पर एसपी सिटी और सीओ चेतगंज चक्रमण कर स्थित पर निगाह रखे थे। एसीएम भी बराबर क्षेत्र का दौरा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed