फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भारत दौरे के वक्त ओबामा कर सकते हैं गंगा के लिए अहम ऐलान

भारत दौरे के वक्त ओबामा कर सकते हैं गंगा के लिए अहम ऐलान

Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस पर अपने भारत दौरे के समय गंगा निर्मलीकरण के लिए कुछ अहम घोषणाएं कर सकते हैं। अमेरिकी दूतावास के राजनयिक डेविड बाक्सर ने बुधवार की दोपहर यहां गंगा महासभा के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने गंगा में होने वाले प्रदूषण के कारणों पर चर्चा की और बताया कि अमेरिका निर्मलीकरण के लिए हर संभव प्रयास करेगा। तीन दिनी प्रवास पर अमेरिकी पर्यावरणीय टीम काशी पहुंची है। इस दौरान यह टीम डीएम के अलावा महापौर, नगर आयुक्त और बीएचयू के विशेषज्ञों से भी मुलाकात करेगी।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे अमेरिकी दूतावास के राजनयिक डेविड बाक्सर पर्यावरण विशेषज्ञ प्रिया घोष के साथ महमूरगंज स्थित गंगा महासभा के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती के साथ करीब घंटे भर गंगा की दशा को लेकर विचार-विमर्श किया। कहा कि भारत दौरे के समय अमेरिकी राष्ट्रपति गंगा के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। अमेरिका इस पावन धारा को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। इस दौरान उन्होंने गंगा निर्मलीकरण को लेकर तकनीक और शोधपरक सूचनाओं को भी साझा किया। स्वामी जितेंद्रानंद ने बांधों के विकल्प के अलावा सीवर से बिजली उत्पादन, कूड़ा निस्तारण और निर्मलीकरण के अन्य पहलुओं पर चर्चा की। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में ओबामा बतौर मुख्य अतिथि भारत आने वाले हैं। बैठक के दौरान महासभा के संगठन मंत्री गोविंद शर्मा, विद्याभूषण, विनय तिवारी ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से गंगा की मौजूदा स्थिति अमेरिकी दल को दिखाई। इस मौके पर महासभा की ओर से अखिलेश खेमका, मयंक कुमार, डॉ. गिरीश सिंह, डॉ. नवीन मिश्रा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed